Categories: Delhi

कांग्रेस नेता राहुल गाँधी की ED के सामने पेशी, दिल्ली के इन रास्तो पर जाने पर पाबंदी, जानिए पूरी लिस्ट

इंडिया न्यूज़Delhi News : राजधानी में आज दोपहर बड़ी सख्ंया में ट्रैफिक जाम रहने की आशंका जताई जा रही है। इसके चलते राजधानी की ट्रैफिक पुलिस ने जनता के लिए एक एडवाइजरी भी जारी की है। कुछ रास्तों को थोड़े समय के लिए बंद कर दिया है। पुलिस प्रशासन की तरफ से ये ट्रैफिक व्यवस्था कांग्रेस पार्टी के प्रदर्शन के चलते की गई है। दरअसल, आज नेशनल हेराल्ड केस के चलते राहुल गांधी को पेश होना है।

दिल्ली पुलिस ने कांग्रेस समर्थकों को हिरासत में लिया

कांग्रेस ने बताय है कि उनके सांसद, कार्यसमिति के सभी सदस्य और प्रमुख नेता भी ईडी दफ्तर के तक जाने वाले है। इसको लेकर दिल्ली पुलिस पहले से ही अलर्ट हो चुकी है। नेशनल हेराल्ड मामले में आज ED के सामने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के पेश होने से पहले उनके समर्थन में नारेबाजी को लेकर दिल्ली पुलिस ने कांग्रेस समर्थकों को हिरासत में लिया। दिल्ली पुलिस ने कहा कि यहां किसी प्रकार के प्रदर्शन की इजाजत नहीं है।

दिल्ली के ये रास्ते रहेंगे बंद

दिल्ली पुलिस के अलर्ट जारी करते हुए कहा है कि, सुबह सात बजे से लेकर दोपहर 12 बजे तक गोल मेथी जंक्शन, तुगलक रोड जंक्शन, क्लेरिजेस जंक्शन, क्यू-पॉइंट जंक्शन, सुनहरी मस्जिद जंक्शन, मौलाना आजाद रोड जंक्शन और मान सिंह रोड जंक्शन के उपर न ही जाएं।

पुलिस कार्यकर्ताओं ने ये भी कहा कि मोतीलाल नेहरू मार्ग, अकबर रोड, जनपथ और मान सिंह रोड पर नहीं जाएं। बताया जा रहा इस सभी रास्तों पर भारी पुलिस सुरक्षा रखी गई है जिसकी वजह से जाना मुश्किल हो सकता है।

क्या है नेशनल हेराल्ड केस ?

बीते साल 2012 में बीजेपी नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने एक अर्जी दाखिल कर आरोप लगाया कि कुछ कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने गलत तरीके से यंग इंडियन लिमिटेड के जरिए एसोसिएटेड जर्नल्स लिमिटेड पर कब्जा किया है। स्वामी ने कहा कि काग्रेंस द्वारा यह सब कुछ दिल्ली में बहादुर शाह जफर मार्ग पर स्थित हेराल्ड हाउस की 2000 करोड़ रुपये की बिल्डिंग को हथियाने के लिए किया गया। साजिश के तहत यंग इंडियन लिमिटेड को टीजेएल की संपत्ति का अधिकार दिया गया है।

ये भी पढ़े : दिल्ली यमुना खादर इलाके में मिली विस्फोटक सामग्री, इलाके में बना डर का माहौल

Connect With Us : Twitter | Facebook | Youtube

Anup Kumar

Recent Posts

Delhi News : दिल्ली में विधानसभा चुनाव से पहले विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान शुरू

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में मंगलवार से विशेष…

2 months ago

Delhi News: मजदूर ने मांगी मजदूरी, कंपनी के मालिक ने पीट-पीटकर ले ली जान

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में फरीदाबाद जिले में…

2 months ago

Excise Policy Case: CM अरविंद केजरीवाल को नहीं मिली राहत, फिर बढ़ी न्यायिक हिरासत

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Excise Policy Case: देश की राजधानी दिल्ली की एक अदालत ने…

2 months ago

Eating Non-Veg Foods: लंबे ब्रेक के बाद नॉन वेज खाने की सोच रहे हैं? इन सावधानियों से बचें

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Eating Non-Veg Foods: लंबे समय तक शाकाहारी रहने के बाद अचानक…

2 months ago

Delhi News: इतने करोड़ रुपये की लागत से बनेगा भारत वंदना पार्क,सांस्कृतिक विविधता के होंगे दर्शन

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News: गंगा मां के किनारे बसा बनारस हो या पटना…

2 months ago

Home Remedies for Glowing Skin: चेहरे को बेदाग और ग्लोइंग बनाने के लिए इन 3 सुपरफूड्स का रोजाना खाएं

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Home Remedies for Glowing Skin: एक सुंदर और निखरी त्वचा की…

2 months ago