होम / ईडी की पूछताछ के बाद राहुल सर गंगाराम अस्पताल पहुंच मां सोनिया गांधी से की मुलाकात, प्रियंका भी रहीं मौजूद

ईडी की पूछताछ के बाद राहुल सर गंगाराम अस्पताल पहुंच मां सोनिया गांधी से की मुलाकात, प्रियंका भी रहीं मौजूद

• LAST UPDATED : June 13, 2022

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली (Delhi political news) : कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से ईडी अधिकारियों की पूछताछ खत्म हो चुकी है। पूछताछ के बाद राहुल गांधी ईडी कार्यालय से बाहर निकल गए हैं। अधिकारियों ने उनसे कई घंटों तक पूछताछ की। गौरतलब है कि राहुल गांधी की ईडी के सामने पेशी को लेकर सुबह से ही नेताओं और कार्यकतार्ओं का कांग्रेस मुख्यालय पर पहुंचना शुरू हो गया था। इस दौरान कांग्रेस सांसद राहुल गांधी से मुलाकात के लिए उनकी बहन प्रियंका गांधी उनके आवास पर पहुंची। यहां दोनों के बीच बातचीत हुई।

प्रियंका और राहुल गांधी कांग्रेस मुख्यालय के लिए हुए रवाना

इसके बाद प्रियंका और राहुल गांधी कांग्रेस मुख्यालय के लिए रवाना हुए। वहीं, राहुल गांधी की ईडी के सामने पेशी को लेकर कांग्रेस कार्यकतार्ओं ने देशभर में विरोध प्रदर्शन किए। जिसके बाद पुलिस ने कई जगहों से कांग्रेस कार्यकतार्ओं को हिरासत में लिया।

सर गंगाराम अस्पताल पहुंचे राहुल-प्रियंका

कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में अपनी मां सोनिया से मिलने पहुंचे। कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को 12 जून को कारोना से पीड़ित होने के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

कांग्रेस पर अनुराग ठाकुर ने साधा निशाना

नेशनल हेराल्ड मामले में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि समय-समय पर कांग्रेस पार्टी संवैधानिक संस्थाओं पर प्रश्न चिन्ह खड़े करती रही है और उन्हीं पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगे हैं आज वो जांच एंजेसियों से डर रहे हैं। क्या छिपाना चाहते हैं? जो खुद को सबसे पुराना राजनीतिक दल कहते हैं, आज वो लोकतंत्र को बचाने का नहीं 2,000 करोड़ रुपए की गांधी परिवार की संपत्ति को बचाने का काम कर रहे हैं। ये सब अपने आप में प्रश्न चिन्ह खड़ा करता है और लगता है कि दाल में कुछ काला है या फिर पूरी दाल ही काली है। यह समय आने पर उजागर होगा।

ये भी पढ़े : कांग्रेस नेता राहुल गाँधी की ED के सामने पेशी, दिल्ली के इन रास्तो पर जाने पर पाबंदी, जानिए पूरी लिस्ट

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

 

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox