Delhi

दिल्ली में बारिश ने दिलाई भीषण गर्मी से राहत , तापमान में भी दर्ज किया गया गिरावट

India News (इंडिया न्यूज़) : दिल्ली एनसीआर में मौसम ने एक बार फिर अपना मिजाज बदल लिया है। आज यानि शनिवार को आसमान में काले बादल, बरसात और ठंडी हवाओं ने दिल्ली-एनसीआर के मौसम को काफी खुशनुमा बना दिया है। बता दें, इससे पहले यहां तेज धूप लोगों को सता रही थी। उमसवाली गर्मी लोगों के पसीने छुड़ा रही थी। हालांकि, राजधानी में शनिवार सुबह और दोपहर को हुई बारिश से लोगों को बड़ी राहत मिली।

तापमान में गिरावट हुई दर्ज

आज के तापमान पर बात करे तो भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, न्यूनतम तापमान 26.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री अधिक है। मौसम विभाग की माने तो अभी वीकेंड तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा, इसके बाद एक बार फिर मौसम ड्राई होने के आसार हैं। हालांकि 23 और 24 सितंबर के आसपास एक बार फिर दिल्ली एनसीआर के मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है।

मौसम विभाग ने जारी किया था अलर्ट

बता दें, वीकेंड पर हुई बारिश पर मौसम विभाग ने पहले ही अलर्ट जारी किया था। मौसम विभाग ने रिपोर्ट जारी कर कहा था कि वीकेंड यानी शनिवार को बूंदाबांदी देखने को मिलेगी। इस दिन न्यूनतम तापमान 26 और अधिकतम तापमान 34 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। साथ ही IMD ने रविवार को न्यूनतम तापमान 25 और अधिकतम तापमान 35 डिग्री रहने का अनुमान जताया है। यानि रविवार को भी दिल्ली में बारिश होने के आसार है।

also read ; दिल्ली में वीकेंड पर कैसा रहेगा मौसम? IMD ने दी ये जानकारी

Ashish kumar Rai

Recent Posts

Delhi News : दिल्ली में विधानसभा चुनाव से पहले विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान शुरू

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में मंगलवार से विशेष…

4 weeks ago

Delhi News: मजदूर ने मांगी मजदूरी, कंपनी के मालिक ने पीट-पीटकर ले ली जान

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में फरीदाबाद जिले में…

4 weeks ago

Excise Policy Case: CM अरविंद केजरीवाल को नहीं मिली राहत, फिर बढ़ी न्यायिक हिरासत

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Excise Policy Case: देश की राजधानी दिल्ली की एक अदालत ने…

4 weeks ago

Eating Non-Veg Foods: लंबे ब्रेक के बाद नॉन वेज खाने की सोच रहे हैं? इन सावधानियों से बचें

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Eating Non-Veg Foods: लंबे समय तक शाकाहारी रहने के बाद अचानक…

4 weeks ago

Delhi News: इतने करोड़ रुपये की लागत से बनेगा भारत वंदना पार्क,सांस्कृतिक विविधता के होंगे दर्शन

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News: गंगा मां के किनारे बसा बनारस हो या पटना…

4 weeks ago

Home Remedies for Glowing Skin: चेहरे को बेदाग और ग्लोइंग बनाने के लिए इन 3 सुपरफूड्स का रोजाना खाएं

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Home Remedies for Glowing Skin: एक सुंदर और निखरी त्वचा की…

4 weeks ago