होम / दिल्ली-एनसीआर में हुई बारिश से झूमे निवासी, इन राज्यों में आज भी बारिश के आसार, जानिए

दिल्ली-एनसीआर में हुई बारिश से झूमे निवासी, इन राज्यों में आज भी बारिश के आसार, जानिए

• LAST UPDATED : June 16, 2022

इंडिया न्यूज़, Delhi-NCR Weather News : दिल्ली के ज्यादातर इलाकों में इन दिनों बारिश हो रही है। बताया जा रहा है कि देश के दक्षिण राज्यों में मॉनसून ने दस्तक दे दी है। वहीं, उत्तर भारत के राज्यों में मॉनसून पहुंचने के आसार बढ़ते जा रहे है। राजधानी में पिछले कुछ दिनों से चल रही हीटवेव में भी कमी के आसार बताए जा रहे है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में बीती रात बारिश हुई। आकड़ो के अनुसार पता चला है कि दिल्ली में आज भी बारिश के आसार हैं।

आज भी दिल्ली के साथ इन राज्यों में भी आंधी तूफान की आशंका

मौसम विभाग के मुताबिक, आज छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, पंजाब, बिहार, दिल्ली आदि जैसे राज्यों के कुछ इलाकों में बारिश और आंधी-तूफान आने की आशंका जताई जा रही है। राजधानी में आज का न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। जबकि अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने वाला है।

जम्मू के भीतर भी आज बारिश के आसार

राजस्थान की राजधानी जयपुर का आज न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने वाला है। बताया जा रहा है कि जयपुर में भी आज बारिश और आंधी आ सकती है। जम्मू के भीतर भी आज बारिश के आसार बन रहे है। यहां का न्यूनतम तापमान 28 डिग्री और अधिकतम तापमान 42 डिग्री तक रहने वाला है।

इन राज्यों के विभिन्न हिस्सों में भी आज बारिश के आसार

यूपी, झारखंड, बिहार आदि राज्यों के विभिन्न हिस्सों में भी आज बारिश के आसार दिखाई दे रहे है। मौसम विभाग के मुताबिक, पंजाब, छत्तीसगढ़, ओडिशा, हरियाणा, राजस्थान और दक्षिण भारत के अलग-अलग राज्यों में आज हल्की से मध्यम बारिश के साथ-साथ आंधी तूफान आने की संभावनाएं हो रही है।

ये भी पढ़े : राज्यस्तरीय नामचर्चा कांगड़ा में दिखाई दिया गुरु प्रेम में अथाह आस्था, उत्साह व उमंग का अद्भुत संगम

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox