होम / दिल्ली एनसीआर में बारिश होने से झूमे निवासी, तापमान में आई गिरावट

दिल्ली एनसीआर में बारिश होने से झूमे निवासी, तापमान में आई गिरावट

• LAST UPDATED : June 18, 2022

इंडिया न्यूज़, Delhi Weather News : दिल्ली-एनसीआर के निसवासयों को बहुत समय के बाद प्री-मॉनसून आने का आंनद मिला। दिल्ली के निवासी बीते एक महीने से बुरी तरह गर्मी की मार से झुलस रहे थे। दिन की शुरूआत से ही भयंकर तपन और गर्म हवाओं से दिल्ली का जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया था। दिल्ली-एनसीआर में बारिश की शुरूआत बुधवार की देर रात हुई थी। सभी निवासी अपने परिवार और दोस्तों के साथ घरों से बाहर निकलकर बारिश का आनंद उठाते हुए दिखे थे।

मॉनसून के आने को लेकर कोई संभावित तिथि घोषित नहीं

मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार को भी दिन भर बादल छाए रहने वाले है। बताया जा रहा है कि 22 जून से मौसम के साफ होने की उम्मीद है। आईएमडी ने अभी तक दिल्ली के भीतर मॉनसून के आने को लेकर कोई संभावित तिथि घोषित नहीं की है। सामान्य तौर पर बताया जा रहा है कि 27 जून तक राजधानी में मॉनसून आ सकता है।

सामान्य से तीन डिग्री तक गिरा तापमान

राजधानी का अधिकतम तापमान कम होकर 36.7 डिग्री सेलसियस तक आ गया है। यह सामान्य से 3 डिग्री कम है और न्यूनतम तापमान भी सामान्य से 5 डिग्री कम होकर 22.8 डिग्री तक आ गया। हवा में नमी का स्तर 57 से 96 प्रतिशत तक रहा।

21 जून तक जारी रहने के आसार

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, बारिश का यह मौसम 21 जून तक जारी रहने वाला है। तापमान 35 डिग्री के आसपास बना रहने वाला है। आज के दिन भी बादल छाए रहने के साथ हल्की से मध्यम बारिश होगी। मौसम विभाग ने 20 और 21 जून को भी येलो अलर्ट जारी किया है। बताया जा रहा है कि 22 जून से बारिश थम जाएगी। 23 जून्से तापमान में बढोतरी आने लगेगी, जिससे अधिकतम तापमान 38 से 39 डिग्री के आसपास बना रह सकता है।

ये भी पढ़े : दिल्ली में 8 साल की बच्ची से दुष्कर्म, बुरी तरह से काटने और नोचने के शरीर पर मिले निशान

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox