Thursday, July 4, 2024
HomeDelhiRain in Delhi-NCR: शीतलहर के बीच बारिश ने बढ़ाई दिल्लीवासियों की मुश्किलें,...
Rain in Delhi-NCR: 

Rain in Delhi-NCR: उत्तर भारत से आ रही सर्द हवाएं दिल्ली-NCR वालों को परेशान कर रही है। इस बीच दिल्ली-NCR के लोगों पर बुधवार रात मौसम का डबल अटैक हुआ है। शीतलहर से परेशान दिल्लीवासियों को  बारिश का सामना करना पड़ा जिसके बाद राज्य में और ठंड बढ़ गई। आपको बता दें कि दिल्ली-NCR में बुधवार रात करीब 12 बजे बारिश हुई है।

बारिश के बाद गिरा पारा

बता दें कि बारिश से पहले दिल्ली-NCR में बुधवार दिन में अधिकतम तापमान 18 से 20 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस तक था। लेकिन बारिश के बाद इसमें थोड़ी गिरावट आ गई है। बुधवार रात 12 से 1 बजे के बीच अधिकतम तापमान 16 डिग्री तो न्यूनतम तापमान 9 से 11 डिग्री सेल्सियम के बीच रिकॉर्ड किया गया।

ये भी पढ़े: ‘RRR’ ने गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड में जीता खिताब, यहां देखें विनर्स की पूरी लिस्ट

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular