Sunday, July 7, 2024
HomeDelhiRajasthan Politics: गहलोत गुट के 80 MLA ने दिया इस्तीफा, सचिन पायलट...

Rajasthan Politics: 

राजस्थान: राजस्थान कांग्रेस के खेमे से बड़ी खबर सामने आई है, यहां पर कांग्रेस के करीब 80 विधायकों ने एक साथ विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। इससे पहले जानकारी सामने आई थी कि सभी विधायक मंत्री शांति धारीवाल के आवास से बस में सवार होकर विधानसभा अध्यक्ष के निवास पर पहुंच गए हैं। यह सभी विधायक इस्तीफा देने के लिए यहां आए हैं।

सचिन पायलट की मुश्किलें बढ़ी

विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी को अपना इस्तीफा सौंपने वाले विधायकों ने पहले ही साफ कह दिया था कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को ही बने रहना चाहिए। एक तरफ लगातार कांग्रेस खेमे से ये खबर सामने आ रही थी कि राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत कांग्रेस के अध्यक्ष बन सकते हैं। वहीं ऐसे में प्रदेश के मुख्यमंत्री पद को लेकर घमासान शुरू हो गया था। वहीं अब 80 विधायकों के एक साथ इस्तीफे के बाद पायलट की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं।

अब नहीं होगी विधायक दल की बैठक

जानकारी के लिए बता दें कि, इससे पहले सीएम अशोक गहलोत गुट के विधायकों के विरोध के बीच विधायक दल की बैठक को निरस्त कर दिया गया था। जिसके बाद सीएम हाउस में विधायक दल की बैठक नहीं होने का निर्णय लिया गया। इस बैठक में शामिल होने के लिए सचिन पायलट भी मुख्यमंत्री आवास पहुंच गए थे। सचिन पायलट, अजय माकन, मल्लिकार्जुन खड़गे और अशोक गहलोत वहीं मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें: कल नई पार्टी लॉन्च करेंगे गुलाम नबी आजाद, पार्टी के नाम और झंडे को मिला अंतिम रूप

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular