होम / राजेंद्रनगर सीट पर उपचुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों में कोई है करोड़पति तो कोई मात्र 7वीं तक की है पढ़ाई

राजेंद्रनगर सीट पर उपचुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों में कोई है करोड़पति तो कोई मात्र 7वीं तक की है पढ़ाई

• LAST UPDATED : June 7, 2022

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली (election news): दिल्ली विधानसभा की राजेन्द्र नगर सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए तीनों प्रमुख पार्टियों के प्रत्याशियों ने अपना अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया है। गौरतलब है कि राघव चड्ढा के राज्यसभा सदस्य चुने जाने के बाद यह सीट खाली हुई है। यह चुनाव 23 जून को होने वाले है।

राजेंद्र नगर सीट से आम आदमी पार्टी ने दुर्गेश पाठक, कांग्रेस ने पूर्व पार्षद प्रेम लता और भाजपा ने पूर्व पार्षद राजेश भाटिया को अपना उम्मीदवार बनाया है। इन प्रत्याशियों की संपत्ति की बात करें तो कोई लखपति है तो कोई करोड़पति है। नामांकन के लिए दायर चुनावी हलफनामों के अनुसार, राजेंद्र नगर विधानसभा सीट पर आगामी उपचुनाव के लिए मैदान में उतरे मुख्य तीन उम्मीदवारों में भाजपा के राजेश भाटिया सबसे अमीर प्रत्याशी हैं।

प्रत्याशियों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारियां

नाम: राजेश भाटिया
दल: भाजपा
उम्र: 57
शिक्षा: 12वीं पास
वाहन: होंडा सिटी
मुकदमा: कोई नहीं
आभूषण: 150 ग्राम सोना स्वयं के नाम जबकि पत्नी के पास 350 ग्राम सोना 1500 ग्राम चांदी
संपत्ति: 15 करोड़ स्वयं के नाम जबकि 40 लाख पत्नी के नाम

नाम: दुर्गेश पाठक
दल: आम आदमी पार्टी
उम्र: 34 वर्ष
शिक्षा: स्नातक
वाहन: कोई नहीं
मुकदमा: एक (मानहानि का एक केस लंबित है)
आभूषण: कोई नहीं
संपत्ति: बैंक खाते में 6.77 लाख रुपये

नाम: प्रेमलता
दल: कांग्रेस
उम्र: 58
शिक्षा: सातवीं पास
वाहन: कोई नहीं
मुकदमा: कोई नहीं
आभूषण: 120 ग्राम सोना जबकि 500 ग्राम चांदी, 60 ग्राम सोना
संपत्ति की कीमत: 80 लाख पति के पास

उपचुनाव पार्टियों का तय करेगी भविष्य

उल्लेखनीय है कि यह चुनाव आम आदमी पार्टी, भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के लिए बड़ी परीक्षा माना जा रहा है। ऐसा इसलिए है क्योंकि अगले कुछ महीनों में दिल्ली नगर निगम चुनाव भी होने वाले है, ऐसे में जो प्रत्याशी जीतेगा उस पार्टी के कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ेगा तथा आगे के चुनाव में जीत के आसार भी रहेंगे। यह उपचुनाव पार्टियों के भविष्य को तय करेंगी।

ये भी पढ़ें : दिल्ली में हीटवेव जारी, जल्द ही हो सकती है बारिश, जानिए कब मिलेगी राहत

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

 

 

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox