होम / Rakhi In Sadar Bazar: अयोध्या के राम मंदिर से लेकर चंद्रयान 3 तक…. खूबसूरत राखियों से सजा दिल्ली का सदर बाजार

Rakhi In Sadar Bazar: अयोध्या के राम मंदिर से लेकर चंद्रयान 3 तक…. खूबसूरत राखियों से सजा दिल्ली का सदर बाजार

• LAST UPDATED : August 29, 2023

India News(इंडिया न्यूज़) Rakhi In Sadar Bazar: राखी भाई- बहन का पावन त्योहार माना जाता है और भाई- बहन इस त्योहार को बड़ा धुम-धाम सा मानाया जाता है। ऐसे में राखी का त्योहार सामने है और दिल्ली के बाजारो में रखी का क्रेज बहुत ज्यादा है। बता दे कि चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के बाद बाजारों में चंद्रयान और इसरो वाली राखी वाली भी राखी मिलने लगी है।

इस बार स्टोन, कुंदन, डायमंड, रेशम की राखियों की मांग सबसे ज्यादा है। इसके अलावा बच्चों को कार्टून वाली राखी को भी खुब पसंद किया जा रहा है। बता दे कि दिल्ली के सदर बाजार में कोलकाता, अहमदाबाद, राजस्थान से भी राखी आई है और इसको खुब पसंद किया जा रहा है। फेडरेशन ऑफ सदर बाजार ट्रेडर्स असोसिएशन के अध्यक्ष राकेश यादव ने बताया कि राखी को लेकर बाजार की रौनक देखने को मिल रही है। सभी दुकानों पर लगभग अब माल खत्म होने के कगार पर है।

ट्रेंड में है ये राखी

1. सदर बाजार में इस बार जोड़े वाली राखियों की खूब देखने को मिल रही है और इसकी बहुत ज्यादा बिक रही है।  कारोबारी अजय ने बताया कि इन राखी का दाम लगभग 50 रुपये से लेकर 250 रुपये तक है। ये एक खूबसूरत बॉक्स में आती हैं। यह राखी अहमदाबाद से बनकर आई हैं, तो वहीं फेडरेशन ऑफ सदर बाजार ट्रेडर्स असोसिएशन के अध्यक्ष राकेश यादव ने बताया कि राखी को लेकर बाजार की रौनक देखने को मिल रही है। सभी दुकानों पर लगभग अब माल खत्म होने के कगार पर है।

2. इस बार अयोध्या वाली राखी को भी बहुत पसंद किया जा रहा हैं। यह मौली धागा और अमेरिकन स्टोन से बनी है। इसमें भगवान राम के धनुष के साथ राखी बंधी हुई है। कारोबारी दीपक ने बताया कि इसकी कीमत 120 रुपये है। वहीं, स्पिनर राखी भी काफी पसंद की जा रही है। चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के बाद बाजारों में चंद्रयान और इसरो वाली राखी खूब बिक रही हैं। इन राखी की डिमांड भी बहुत ज्यादा है।

3. चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के बाद दिल्ली के व्यापारियों ने खास प्रकार की राखी तैयार की है। राखी कारोबारी अनिल कुमार ने बताया कि चंद्रयान-3 की सॉफ्ट लैंडिंग के बाद बाजार में चंद्रयान राखी की जबर्दस्त डिमांड देखी जा रही है। इसकी कीमत होलसेल में 20 रुपये से लेकर 50 रुपये तक है। खास बात यह है कि चंद्रयान के साथ ही इसरो और प्रधानमंत्री की फोटो वाली राखी भी मिल रही है और इन राखियों का बहुत क्रेज भी देखा जा रहा है।

इसे भी पढ़े:G20 2023 Holiday: जी20 पर दिल्ली में तीन दिन की रहेगी छुट्टी मिलेगी लंबी वीकेंड, दिल्लीवाले निकले छुट्टी पर होटल होने लगे फुल

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox