होम / Ram Katha in Delhi: रोहिणी में 7 नवंबर से होगा भव्य राम कथा का आयोजन, जानें क्या होगा कथा का समय

Ram Katha in Delhi: रोहिणी में 7 नवंबर से होगा भव्य राम कथा का आयोजन, जानें क्या होगा कथा का समय

• LAST UPDATED : November 1, 2022
Ram Katha in Delhi:

Ram Katha in Delhi: दिल्ली के रोहिणी क्षेत्र में 7 नवंबर से श्री राम जी की भव्य कथा का आयोजन होने जा रहा है। इस दौरान भगवान राम के आदर्शों और उपदेशों को श्रद्धालुओं के समक्ष रखा जाएगा। आपको बता दें कि इसका आयोजन आशुतोष महाराज द्वारा संस्थापित दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान की ओर से 7 से 13 नवंबर तक रामलीला मैदान, सेक्टर-21, कंझवाला रोड, रोहिणी पर किया जा रहा है।

कलश यात्रा से होगा शुभारंभ

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक कथा का समय शाम 5 से रात 9 बजे तक तय किया गया है। वहीं 6 नवंबर को कलश यात्रा निकाल कर कथा का शुभारंभ किया जाएगा, जिसका समय दोपहर ढाई बजे से रहेगा।

लोगों को अध्यात्म से जोड़ने का प्रयास

आपको बता दें कि इस कथा का व्यास साध्वी श्रेया भारती करेंगी जिसके लिए वह दिल्ली आएगी। श्रेया ने कहा कि यह विलक्षण कथा संस्थान के गौ संरक्षण संवर्धन एवं नस्ल सुधार के लिए कराई जा रही है। इस कथा के माध्यम से लोगों को अध्यात्म से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा ताकि लोग ईश्वर की शाश्वत भक्ति से जुड़कर अपने जीवन का कल्याण कर पाएं।

ये भी पढ़ें: घायलों से मिलने के बाद पीएम ने मोरबी में की हाई लेवल मीटिंग

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox