Saturday, July 6, 2024
HomeDelhiRam Mandir: राममय हुआ खान मार्केट, आज से पुरानी दिल्ली के बाजारों...

Ram Mandir: राममय हुआ खान मार्केट, आज से पुरानी दिल्ली के बाजारों में श्रीराम अभियान

India News(इंडिया न्यूज़), Ram Mandir: पुरानी दिल्ली के बाजार भगवान राम की भक्ति से सराबोर होंगे। आज से यहां श्री राम अभियान शुरू होगा। सभी बाजारों में श्री राम गुणगान चौकी, श्री राम फेरी, श्री राम शोभा यात्रा निकाली जायेगी। हर बाजार को श्रीराम ध्वज लगाकर सजाया जाएगा। यह अभियान चांदनी चौक, भागीरथ प्लेस, नई सड़क, चावड़ी बाजार, अजमेरी गेट, दरियागंज, श्रद्धानंद बाजार, खारी बावली, नया बाजार, कश्मीरी गेट समेत सदर बाजार के इलाकों में चलेगा। 22 जनवरी को सार्वजनिक स्थानों पर बड़ी एलईडी लगाई जाएंगी।

पुरानी दिल्ली के बाजारों में श्रीराम अभियान

कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स के नेतृत्व में दिल्ली के नेशनल क्लब में आयोजित श्री राम संवाद कार्यक्रम में पूरा खाका तय किया गया। परिसंघ के राष्ट्रीय महासचिव प्रवीण खंडेलवाल और संवाद की अध्यक्षता करते हुए सुभाष गोयल ने कहा कि 11 जनवरी से पुरानी दिल्ली के बाजारों को श्री राम के नाम पर बनाया जाएगा।

12 दिन पहले ही राममय हुआ खान मार्केट (Ram Mandir)

22 जनवरी को राम लला के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को देखते हुए राजधानी के बाजार राममय होने लगे हैं। इसी कड़ी में नई दिल्ली इलाके का मशहूर खान मार्केट भगवा झंडों और झंडों से पट गया है। झंडे और पताकाओं पर ॐ लिखा होता है। इधर, 22 जनवरी को अयोध्या में होने वाले कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखने और जश्न मनाने की भी तैयारी चल रही है। राम लला के अभिषेक से 12 दिन पहले खान मार्केट सज चुका है। पूरे बाजार में भगवा रंग के झंडे और पताकाएं लगाई गई हैं। दरअसल, बाजार के सभी दुकानदार 22 जनवरी को बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाना चाहते है। वह अपनी दुकान के सामने 5 मिट्टी के दीपक स्थापित करेगा।

इसे भी पढ़े:

SHARE
- Advertisement -
Nidhi Jha
Nidhi Jha
Journalist, India News, ITV network.
RELATED ARTICLES

Most Popular