Tuesday, July 9, 2024
HomeDelhiRam Mandir: प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होंगे ये बॉलीवुड स्टार्स, देखें...

Ram Mandir: प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होंगे ये बॉलीवुड स्टार्स, देखें पूरी लिस्ट

India News(इंडिया न्यूज़), Ram Mandir: राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा का समारोह काफी भव्य होने वाला है। 22 जनवरी को होने वाले इस ऐतिहासिक दिन का गवाह बनने के लिए फिल्म जगत के कई बड़े सितारे मौजूद रहेंगे। बॉलीवुड और साउथ से लेकर टीवी जगत के सेलेब्स को भी न्योता दिया गया है। तो आइए जानते हैं कौन से सितारे बनेंगे इस ऐतिहासिक पल के गवाह।

 कार्यक्रम में शामिल होंगे ये बॉलीवुड स्टार्स (Ram Mandir)

अनुपम खेर

अनुपम खेर को अयोध्या राम मंदिर में राम लला के प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है।

कंगना रनौत

इस लिस्ट में कंगना रनौत का नाम भी शामिल है। इस बात की जानकारी खुद एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर दी है।

अमिताभ बच्चन

इस भव्य समारोह में शामिल होने के लिए बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन को भी निमंत्रण मिला है।

टाइगर श्रॉफ

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के लिए जैकी श्रॉफ और उनके बेटे बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ को भी निमंत्रण मिला है।

आलिया भट्ट-रणबीर कपूर

बॉलीवुड की सुपरहिट जोड़ी आलिया भट्ट और रणबीर कपूर भी इस भव्य समारोह के गवाह बन सकते हैं।

रणदीप हुडा

गेस्ट लिस्ट में रणदीप हुडा का नाम भी शामिल है। वह भी इस भव्य आयोजन में हिस्सा ले सकते हैं।

माधुरी दिक्षित

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के इस भव्य समारोह में बॉलीवुड की धक धक गर्ल माधुरी दीक्षित भी शामिल होंगी।

अजय देवगन

बॉलीवुड के सिंघम अजय देवगन को राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का कार्ड भेजा गया है। बॉबी देओल भी शामिल हो सकते हैं।

साउथ स्टार्स को भी मिला न्योता

साउथ में भी कई स्टार्स को इनवाइट किया गया है। राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में रजनीकांत के अलावा केजीएफ स्टार यश, धनुष, साउथ स्टार प्रभास भी हिस्सा ले सकते हैं।

टीवी के राम-सीता भी होंगे शामिल

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में टीवी जगत के राम और सीता भी शामिल होंगे। जी हां, इस भव्य समारोह में दीपिका चिखलिया और अरुण गोविल भी शामिल होंगे। आपको बता दें कि इस शुभ अवसर पर 4000 साधु-संतों समेत देशभर से करीब 7000 मेहमानों को भी निमंत्रण मिला है।

इसे भी पढ़े:

SHARE
- Advertisement -
Nidhi Jha
Nidhi Jha
Journalist, India News, ITV network.
RELATED ARTICLES

Most Popular