होम / Ramveer Singh Bidhuri: सर्वश्रेष्ठ विधायक का खिताब, देखें साउथ दिल्ली से टिकट पाने वाले रामवीर सिंह बिधूड़ी का राजनीतिक सफर

Ramveer Singh Bidhuri: सर्वश्रेष्ठ विधायक का खिताब, देखें साउथ दिल्ली से टिकट पाने वाले रामवीर सिंह बिधूड़ी का राजनीतिक सफर

• LAST UPDATED : June 4, 2024

India News Delhi (इंडिया न्यूज़), Ramveer Singh Bidhuri: रामवीर सिंह ने 1970 में दिल्ली विश्वविद्यालय में छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़कर अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत की थी। वे 1981 से 1985 तक हरियाणा भंडारण निगम के अध्यक्ष रहे। इस दौरान उन्हें कैबिनेट मंत्री का दर्जा प्राप्त था। उनके कार्यकाल में निगम की भंडारण क्षमता दोगुनी हो गई।

दिल्ली से 4 बार विधायक चुने गए (Ramveer Singh Bidhuri)

रामवीर सिंह बिधूड़ी दिल्ली की बदरपुर विधानसभा सीट से विधायक हैं और विधानसभा में विपक्ष के नेता भी हैं। रामवीर सिंह का जन्म 4 दिसंबर 1952 को दिल्ली के तुगलकाबाद गांव में हुआ था। वे गुज्जर समुदाय से आते हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक रामवीर सिंह के बारे में कहा जाता है कि वे बेहद शांत स्वभाव के हैं।

ये भी पढ़े: Delhi Water Crisis: दिल्ली में पानी को लेकर हाहाकार, जैतपुर में बूंद-बूंद पानी को…

2008 में बने थे दिल्ली के ‘सर्वश्रेष्ठ विधायक’

1993 में जब दिल्ली में विधानसभा बनी तो बिधूड़ी बदरपुर विधानसभा सीट से विधायक चुने गए। इसके बाद तीसरी दिल्ली विधानसभा (2003 से 2008 तक) के लिए वे बदरपुर से दूसरी बार निर्वाचित हुए। विधायक के तौर पर उनके बेहतरीन प्रदर्शन के चलते तत्कालीन लोकसभा अध्यक्ष सोमनाथ चटर्जी ने उन्हें 2008 में ‘सर्वश्रेष्ठ विधायक’ का पुरस्कार दिया था। 2013 में भी वे बदरपुर से तीसरी बार विधायक चुने गए। फरवरी 2020 में हुए दिल्ली विधानसभा चुनाव में वे बदरपुर सीट से चौथी बार विधायक चुने गए। इस बार उन्हें दिल्ली विधानसभा में विपक्ष का नेता बनाया गया। इसके अलावा साल 2013 में बिधूड़ी को बीजेपी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी का सदस्य बनाया गया।

एक नजर साउथ दिल्ली की सीट पर

साउथ दिल्ली संसदीय क्षेत्र केंद्र शासित प्रदेश दिल्ली के सबसे घनी आबादी वाले इलाकों में से एक है। इस बार बीजेपी ने रमेश बिधूड़ी की जगह रामवीर सिंह बिधूड़ी पर भरोसा जताया है। वहीं, आप ने यहां से सहीराम पहलवान को मैदान में उतारा है। दोनों ही गुज्जर समुदाय से आते हैं। साउथ दिल्ली लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली यह सीट बीजेपी का गढ़ मानी जाती है और पार्टी ने 1989 से 2004 के बीच लगातार इस सीट पर जीत दर्ज की थी। उस समय के बीजेपी के शीर्ष नेताओं जैसे मदन लाल खुराना (1989, 1991), सुषमा स्वराज (1996, 1998) और विजय कुमार मल्होत्रा ​​(1999, 2004) ने इस सीट को बीजेपी के लिए बरकरार रखा। इस बार रामवीर सिंह बिधूड़ी यहां से उम्मीदवार हैं। वे वर्तमान में बीजेपी विधायक हैं और दिल्ली विधानसभा में विपक्ष के नेता भी हैं।

ये भी पढ़े: Arvind Kejriwal Surrender: ‘केजरीवाल अपना कर्तव्य निभाएंगे’, CM के सरेंडर पर कांग्रेस ने कही…

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox