होम / दिल्ली में इंटरव्यू के बहाने किया दुष्कर्म, गूगल पर ऑनलाइन जॉब ढूंढ रही थी पीड़िता

दिल्ली में इंटरव्यू के बहाने किया दुष्कर्म, गूगल पर ऑनलाइन जॉब ढूंढ रही थी पीड़िता

• LAST UPDATED : May 29, 2022

इंडिया न्यूज़, Delhi News : दिल्ली के सीआर पार्क में जॉब के लिए इंटरव्यू देने पहुंची महिला के साथ इंटरव्यू के बाद जबरदस्ती दुष्कर्म करने की खबर सामने आई है। बताय जा रहा है कि घटना राजधानी दिल्ली के पॉश इलाके की है। पीड़िता गूगल पर ऑनलाइन जॉब ढूंढकर यहां इंटरव्यू देने के लिए पहुंची थी।

इंटरव्यू लेने के बदले किया दुष्कर्म

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पीड़िता काफी लंबे समय से नौकरी से परेशान थी और लगातार नौकरी की तालाश मंं रहती थी, और गूगल पर जॉब सर्च करती रहती थी। इसी दौरान उसे जॉब सर्च करते करते इंटरनेट के माध्यम से जानकारी मिली कि दिल्ली के एक सीआर पार्क (दक्षिणी दिल्ली) के इलाके के एक फर्नीचर शोरूम में एक महिला के लिए वेकेंसी है।

इंटरव्यू के बहाने से शुरू कर दी छेड़खानी  

बताया जा रहा है कि महिला फर्नीचर शोरूम के मालिक से ऑनलाइन के माध्यम से पहले बातचीत हुई। जिसके बाद इंटरव्यू के लिए उसे ऑफिस पर बुलाया गया। महिला जॉब की खुशी में इंटरव्यू देने ऑफिस पहुंची तो शोरूम संचालक ने उसके साथ इंटरव्यू के बहाने से छेड़खानी करनी शुरू कर दी और जबरदस्ती से उसके साथ दुष्कर्म किया।

दुष्कर्म और अन्य धारांए लगाकर केस दर्ज

बता दें कि महिला ने जिस शोरूम संचालक के उपर दुष्कर्म के आरोप लगाए हैं उस शख्स् की किसी एक राजनीतिक पार्टी के साथ जुड़े होने की भी खबर भी निकलकर आई है। वहीं, पुलिस ने पीड़िता को हॉस्पिटल भेज उसका मेडिकल जांच कराने के बाद दुष्कर्म और अन्य धारांए लगाकर केस दर्ज करके पूर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पीड़िता पूर्वी दिल्ली के शकरपुर इलाके में अपने बहन के साथ रहती है।

ये भी पढ़े : दिल्ली @2047 को पाने के लक्ष्य के लिए RWA को अपने साथ जोड़ेगी दिल्ली सरकार

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox