Sunday, July 7, 2024
HomeDelhiकंगना के आने से पहले औंधे मुंह गिरा रावण का पुतला, वीडियो...

India News ( इंडिया न्यूज) : दिल्ली के लाल किला ग्राउंड में 24 अक्टूबर की शाम बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत के पहुंचने से पहले ही रावण का पुतला औंधे मुंह गिर पड़ा। बता दें, कंगना दिल्ली एलजी श्री विनय कुमार सक्सेना, सीएम अरविंद केजरीवाल संग रावण, कुंभकरण और मेघनाथ के पुतलों का दहन करने वाली थीं। इस मौके की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

कंगना को करना है दहन

बता दें, 24 अक्टूबर की शाम दशहरे के खास मौके पर दिल्ली के लाल किला ग्राउंड में कंगना रनौत को रावण दहन के लिए आना था। हालाँकि, उनके आने से पहले ही रावण ने एक्ट्रेस के आगे घुटने टेक दिए। सामने आई तस्वीरों के अनुसार, राम लीला मैदान से जो फोटोज सामने आई हैं, उसमें आप रावण के पुतले को जमीन पर औंधे मुंह पड़ा देख सकते हैं।

रावण दहन की जानकारी खुद कंगना ने दी थी 

बता दें, बीते सोमवार को कंगना रनौत ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर की थी। इस वीडियो से उन्होंने खुद जानकारी दी थी कि वो दिल्ली के राम लीला मैदान में रावण दहन करने आने वाली हैं। यहां उनके साथ दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल भी शामिल होंगे। वीडियो में कंगना ने कहा था, ‘नमस्ते दोस्तों… 24 अक्टूबर को मैं लाल किला स्थापित रामलीला में हिस्सा लेने आ रही हूं. मैं रावण का दहन भी करूंगी। बुराई पर अच्छाई की जीत स्थापित करने। तो इस रामलीला में हिस्सा लें. तो मिलते हैं 24 अक्टूबर को।

ALSO READ ; वंदे भारत की स्पीड ने निकाली एयर ट्रैफिक की ‘हवा’, जानें कितना घटा हवाई किराया

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular