Saturday, July 6, 2024
HomeDelhiचिलचिलाती गर्मी से राहत, दिल्ली में बूंदा बांदी और धूल भरी आंधी...

इंडिया न्यूज़, नई दिल्ली : 

चिलचिलाती गर्मी से राहत : पूरे देश चिलचिलाती गर्मी की लहर से कुछ काफी हद तक राहत मिलते दिखाई दे रहे है। IMD के अनुसार कई जगह पर बारिश के आसार है। वहीं राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोमवार को न्यूनतम तापमान सामन्य रहा है था। रात के तापमान में वृद्धि और उमस के स्तर में वृद्धि के बावजूद दिल्लीवासियों को सोमवार को लू से कुछ राहत मिली।

वहीं अगर आज की बात करें तो आज 3 मई मंगलवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है लेकिन बुधवार और गुरुवार को यह 39 डिग्री सेल्सियस तक कम हो सकता है। अगले छह दिनों तक हीटवेव की संभावना नहीं है।

दक्षिण-पश्चिमी हवाएं चलने की संभावना

वेदरमैन के अनुसार “पूर्वी हवाओं के कारण रात के तापमान में वृद्धि हुई है और आर्द्रता का स्तर परेशानी बढ़ा रहा है। हालांकि, पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव में 4 मई से दक्षिण-पश्चिमी हवाएं चलने की संभावना है। आईएमडी के अधिकारियों ने पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के कारण बहुत हल्की बारिश या बूंदा बांदी के साथ बुधवार को धूल भरी आंधी या गरज के साथ 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भविष्यवाणी की।

7 मई कोई 42 डिग्री सेल्सियस जाने की संभावना 

पश्चिमी विक्षोभ के गुजरने के बाद अधिकतम तापमान फिर से बढ़ने की संभावना है। आईएमडी के पूर्वानुमान में कहा गया है कि अधिकतम तापमान 7 मई को 41 डिग्री सेल्सियस और 8 मई को 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। अगले कुछ दिनों में न्यूनतम तापमान 26-27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

ये भी पढ़े : गर्मी से मिल सकती थोड़ी राहत, दिल्ली में बारिश की संभावना

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

SHARE
- Advertisement -
Mohit Saini
Mohit Sainihttps://indianews.in/author/mohit-saini/
??????? ?? ????? ???? ?? ??????? ??????.
RELATED ARTICLES

Most Popular