Saturday, July 6, 2024
HomeDelhiपश्चिमी ऊफान से दिल्ली वासियों को राहत, तापमान में आई गिरावट

पश्चिमी ऊफान के असर से दिल्ली मौसम का मिजाज थोड़ा बदला है। पिछले कुछ दिनों से भीषण गर्मी, लू का सामना कर रहे दिल्ली-एनसीआर के वासियों को राहत मिली है। लेकिन मौमस विभाग के अनुसार, शनिवार को फिर से तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली :

पश्चिमी ऊफान के असर से दिल्ली मौसम का मिजाज थोड़ा बदला है। पिछले कुछ दिनों से भीषण गर्मी, लू का सामना कर रहे दिल्ली-एनसीआर के वासियों को राहत मिली है। लेकिन मौमस विभाग के अनुसार, शनिवार को फिर से तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। 27 अप्रैल तक तापमान फिर से 42 डिग्री तक जाने के आसार है।

दिल्ली में गर्मी से धोड़ी राहत

पश्चिमी ऊफान से दिल्ली वासियों को राहत

पश्चिमी विक्षोभ के असर से वीरवार के दिन भर मौसम का मिजाज बदलता रहा। जहां कुछ इलाकों में धूल भरी हवा के साथ बूंदाबांदी भी हुई। इससे लू से राहत मिली है, 43 डिग्री चल रहा तापमान गिरकर 35 से 37 डिग्री तक आ गया। एक रिपोर्ट मे पता चला है कि दिल्ली-एनसीआर के कुछ इलाकों में शुक्रवार तड़के भी बूंदाबांदी हुई है।

दिल्ली तापमान का हाल

पश्चिमी ऊफान से दिल्ली वासियों को राहत

बुधवार के दिन दिल्ली का तापमान 41.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया था, वहीं 25 घंटों के अंदर तापमान में छह डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई। न्यूनतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस तक देखने को मिला था, जो सामान्य तापमान से तीन डिग्री ज्यादा है। दिल्ली हवा की नमी का स्तर 23 से 58 प्रतिशत तक रहा। अधिकतम तापमान 37.2 डिग्री सेल्सियस दिल्ली के नजफगढ़ में, जबकि सबसे न्यूनतम तापमान 30.1 डिग्री सेल्सियस स्पोर्टस काम्प्लेक्स में रिकार्ड किया गया।

ये भी पढ़े : दिल्ली में लगेगी निशुल्क कोरोना सतर्कता डोज़, 21 अप्रैल से आदेश प्रभावी

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular