Monday, July 1, 2024
HomeDelhi'45 दिनों के भीतर आजादपुर मंडी में पूरा होगा मरम्मत का काम'...

India News (इंडिया न्यूज़) : राजधानी के आजाद पुर मंडी में टमाटर के शेड में आग लगने की घटना के बाद आज यानि रविवार को पर्यावरण व विकास मंत्री गोपाल राय ने मंडी का दौरा किया। निरिक्षण के बाद मंत्री राय ने कहा जांच में जो तथ्य सामने आए उसके बाद यह निर्देश दिया गया है कि व्यापारियों को दूसरे शेड में अस्थाई तौर शिफ्ट किया जाएगा। इसके बाद उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि 45 दिनों के भीतर मंडी में आग के बाद मरम्मत का कार्य पूरा किया जाएगा।

व्यापारियों से उनके नुकसान पर मंत्री ने ली जानकारी

आगे पर्यावरण मंत्री ने कहा ‘यहां पर काम पूरा होने के बाद व्यापारी दोबारा यहां आ जाएंगे। इस दरम्यान उन्होंने व्यापारियों से उनके नुकसान के बारे में पूछा और घटना के बारे में विस्तार से बातचीत की। बता दें, दो दिन पहले शुक्रवार की शाम को आग लगने की घटना हुई थी जिसके बाद व्यापारियों ने शिकायत की थी और सरकार की ओर से हस्तक्षेप की मांग की गई थी। इस मौके पर मंत्री ने कहा कि व्यापारियों के साथ बातचीत के बाद जांच के निर्देश दिए गए थे।

also read ; महंगा हुआ कमर्शियल गैस सिलेंडर ; जानिए नए रेट

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular