Categories: Delhi

Delhi Zoo News: दिल्ली चिड़ियाघर का रेप्टाइल हाउस हुआ ओपन, जानिए क्या होगा खास

Delhi Zoo News:

नई दिल्ली: दिल्ली चिड़ियाघर का रेप्टाइल हाउस अब खुल गया है। जिसमें दुर्लभ प्रजाति यानी असामान्य या कभी-कभी दिखने वाले जंगली छिपकली और सांप को देखा जा सकता है। रेप्टाइल हाउस सर्दियों में बंद रहता है।

दिल्ली के चिड़ियाघर में लोग अलग-अलग प्रकार के वन्य जीव को देखने जाते हैं। चिड़ियाघर में रोज हजारों की संख्या में अलग-अलग जगह से लोग पहुंचते हैं और जंगलों में पाए जाने वाले कई जीवों को शहर में करीब से देख पाते हैं। चिड़ियाघर में  शेर, भालू, हाथी, हिरण जैसे जंगली जीव के साथ-साथ यहां एक रेप्टाइल (सरीसृप) हाउस भी मौजूद है। जिसमें जमीन पर रेंगने वाले जीव जंतु मौजूद होते हैं।

गर्मियों में खुलता है रेप्टाइल हाउस

दिल्ली के चिड़ियाघर में कई प्रजाति के जंगली छिपकली, सांप, कोबरा जैसे अलग-अलग जीव देखने को मिलते हैं। सर्दियों में दिल्ली के चिड़ियाघर का रेप्टाइल हाउस बंद रहता है और सिर्फ गर्मियों में ही यहां आने वाले टूरिस्ट के लिए इसे खोला जाता है। दिल्ली चिड़ियाघर प्रशासन की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार रेप्टाइल हाउस में अभी 4 कोबरा जिसमें 2 मेल, 1 फीमेल और 1 बच्चा मौजूद है। इसके अलावा 3 बंगाल मॉनिटर लिजर्ड जो कि बिल में रहती है। इस वक्त दिल्ली चिड़ियाघर के रेप्टाइल हाउस में 1 मेल और 2 फीमेल बंगाल मॉनिटर लिजार्ड भी मौजूद है।

मौजूद हैं कई दुर्लभ प्रजाति के सरीसृप जीव

रेप्टाइल हाउस में कई दुर्लभ प्रजाति के सरीसृप जीव मौजूद हैं। आज भी रॉक पाइथन (अजगर) इसमे मौजूद है। जिनकी संख्या 15 है। जिसमें 2 मेल,2 फीमेल और बाकी बच्चे हैं। इसमें 5 रैट स्नैक भी है, जोकि चूहों का खाना पसंद है। रेप्टाइल हाउस में रैट स्नेक 2 मेल, 2 फीमेल और एक बच्चा है। इसके अलावा रेप्टाइल हाउस में पानी वाले 2 सांप भी मौजूद हैं। इन सभी जीवों को रेप्टाइल हाउस में शीशे के दूसरी तरफ ऱखा जाता है। यहां आने वाले लोग शीशे के इस पार से इन्हें देख पाते हैं।

छात्रों के लिए रेप्टाइल हाउस टूर किया आयोजित

हाल ही में 16 जुलाई वर्ल्ड स्नेक डे के मौके पर स्कूली छात्रों के लिए चिड़िया घर के रेप्टाइल हाउस टूर को आयोजित किया गया, जिसमें कि यहां मौजूद इन जीवों के बारे में छात्रों को जानकारी दी गई। छात्रों ने इस अवसर पर अपने हाथों से क्राफ्ट करते हुए स्नेक और अन्य जीव भी बनाए। दिल्ली चिड़ियाघर के डायरेक्टर धर्मदेव राय ने बताया कि जीवों से सुरक्षित रहने के साथ-साथ उनकी सुरक्षा भी महत्वपूर्ण होती है। वर्ल्ड स्नेक डे पर यहां आए सैलानी और छात्रों को सांपों की रक्षा करना और उनसे सुरक्षित रहना, सांप के काटने पर क्या करें, क्या ना करें जैसे बहुत से सवालों को लेकर जागरूक किया गया।

ऑनलाइन बुक करें टिकट

दिल्ली के चिड़ियाघर में पर्यटकों के लिए ऑनलाइन टिकट व्यवस्था लागू है। ये सुबह 8:30 से 12:30 तक और दूसरे स्लॉट में 12:30 से 4:30 बजे तक टिकट बुक होती है। इसमे 5 साल तक के बच्चों के लिए फ्री एंट्री है। ₹80 प्रति व्यक्ति टिकट का शुल्क है। दिल्ली चिड़ियाघर की आधिकारिक वेबसाइट से ऑनलाइन टिकट की जा सकती है।

ये भी पढ़ें: कोलेस्ट्रॉल की समस्या से बचने के लिए अपने लाइफस्टाइल में लांए ये बदलाव

Jyoti Shah

Recent Posts

Delhi News : दिल्ली में विधानसभा चुनाव से पहले विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान शुरू

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में मंगलवार से विशेष…

1 month ago

Delhi News: मजदूर ने मांगी मजदूरी, कंपनी के मालिक ने पीट-पीटकर ले ली जान

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में फरीदाबाद जिले में…

1 month ago

Excise Policy Case: CM अरविंद केजरीवाल को नहीं मिली राहत, फिर बढ़ी न्यायिक हिरासत

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Excise Policy Case: देश की राजधानी दिल्ली की एक अदालत ने…

1 month ago

Eating Non-Veg Foods: लंबे ब्रेक के बाद नॉन वेज खाने की सोच रहे हैं? इन सावधानियों से बचें

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Eating Non-Veg Foods: लंबे समय तक शाकाहारी रहने के बाद अचानक…

1 month ago

Delhi News: इतने करोड़ रुपये की लागत से बनेगा भारत वंदना पार्क,सांस्कृतिक विविधता के होंगे दर्शन

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News: गंगा मां के किनारे बसा बनारस हो या पटना…

1 month ago

Home Remedies for Glowing Skin: चेहरे को बेदाग और ग्लोइंग बनाने के लिए इन 3 सुपरफूड्स का रोजाना खाएं

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Home Remedies for Glowing Skin: एक सुंदर और निखरी त्वचा की…

1 month ago