Thursday, July 4, 2024
HomeDelhiRepublic Day 2023: सीएम केजरीवाल और LG ने देशवासियों को दी गणतंत्र...

Republic Day 2023: देशभर में गणतंत्र दिवस धूमधाम मनाया जा रहा है। इसी बीच दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने दिल्लीवासियों को 74वें गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी है। इसके साथ ही उन्होंने दिल्ली के लोगों से मजबूत लोकतंत्र और संवैधानिक व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है

LG ने ट्वीट कर दी बधाई

दिल्ली के एलजी वीके सक्सेना ने देशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए ट्वीट किया है। उन्होंने कहा, “आइए हम अपने संविधान में निहित आदर्शों मूल्यों और प्रणालियों के पोषण सुरक्षा और मजबूती के लिए खुद को फिर से समर्पित करें, और एक मजबूत शांतिपूर्ण शक्ति संपन्न भारत बनाने के लिए कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढ़ें।”

CM ने देशवासियों को दी शुभकामनाएं

इसके साथ ही दिल्ली के सीएम केजरीवाल ने भी गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा, “सभी देशवासियों को गणतंत्र दिवस की बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएँ। एक गणराज्य में जनता और जनता का शासन सबसे महत्वपूर्ण होता है। भारत में गणतंत्र की स्थापना के लिए हमारे स्वतंत्रता सेनानियों ने बहुत क़ुर्बानियाँ दी हैं। अब अपने गणतंत्र को मज़बूत करने की ज़िम्मेदारी हम सबकी है।“

 

ये भी पढ़ें: दिल्ली पुलिस की कामयाबी, ड्रम में छिपाकर दिल्ली से बिहार भेजी जा रही 626 शराब की बोतलें जब्त

 

 

 

 

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular