Thursday, July 4, 2024
HomeDelhiRepublic Day 2024: गणतंत्र दिवस पर कैंसिल हो गई हैं कई ट्रेनें,...

Republic Day 2024: गणतंत्र दिवस पर कैंसिल हो गई हैं कई ट्रेनें, कुछ का बदला रूट, देखें लिस्ट

India News(इंडिया न्यूज़), Republic Day 2024: गणतंत्र दिवस परेड समारोह के मद्देनजर आज सुबह 10:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक तिलक ब्रिज पर रेल यातायात अस्थायी रूप से बंद रहेगा। इसके चलते 26 ट्रेनें प्रभावित होंगी। रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे शेड्यूल देखकर ही अपनी यात्रा की योजना बनाएं। उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी दीपक कुमार के मुताबिक, गणतंत्र दिवस परेड के कारण तिलक ब्रिज पर ट्रेनों का संचालन डेढ़ घंटे तक पूरी तरह से बंद रहेगा। कौन सी ट्रेनें होंगी प्रभावित?

ये ट्रेनें रहेंगी रद्द (Republic Day 2024)

04952 नई दिल्ली-गाजियाबाद स्पेशल आज रद्द रहेगी।

04913/04912 -पलवल स्पेशल 26 जनवरी को रद्द रहेगी।

04965 पलवल-नई दिल्ली स्पेशल रद्द रहेगी।

04947 गाजियाबाद-नई दिल्ली स्पेशल रद्द रहेगी।

ये ट्रेनें डायवर्ट रहेंगी

04444 नई दिल्ली-गाजियाबाद ईएमयू एक्सप्रेस स्पेशल शाहदरा-साहिबाबाद के रास्ते चलेगी।

04408 शकूरबस्ती-पलवल EMU एक्सप्रेस स्पेशल पटेल नगर-दिल्ली सफदरजंग-हजरत निज़ामुद्दीन के रास्ते चलेगी।

14315 बरेली-नई दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस, यदि आवश्यक हो, साहिबाबाद-दिल्ली शाहदरा-दिल्ली जंक्शन-नई दिल्ली के रास्ते चल सकती है।

12423 डिब्रूगढ़ टाउन-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस को साहिबाबाद-दिल्ली शाहदरा-दिल्ली-नई दिल्ली के रास्ते चल सकती है।

12313 सियालदह-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस, यदि आवश्यक हो,साहिबाबाद-दिल्ली शाहदरा-दिल्ली जंक्शन-नई दिल्ली के रास्ते चल सकती है।

12441 बिलासपुर-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस, यदि आवश्यक हो,साहिबाबाद-दिल्ली शाहदरा-दिल्ली जंक्शन-नई दिल्ली के रास्ते चल सकती है।

12259 सियालदह-बीकानेर दुरंतो एक्सप्रेस को साहिबाबाद-दिल्ली शाहदरा-दिल्ली-नई दिल्ली के रास्ते चल सकती है।

12056 देहरादून-नई दिल्ली जनशताब्दी एक्सप्रेस साहिबाबाद-दिल्ली शाहदरा-दिल्ली-नई दिल्ली के रास्ते चल सकती है।

इसे भी पढ़े:

SHARE
- Advertisement -
Nidhi Jha
Nidhi Jha
Journalist, India News, ITV network.
RELATED ARTICLES

Most Popular