Tuesday, July 2, 2024
HomeDelhiRepublic Day 2024: गणतंत्र दिवस में रंगने के लिए ट्राई करें ये...

Republic Day 2024: गणतंत्र दिवस में रंगने के लिए ट्राई करें ये मेकअप और एक्सेसरीज, लूक में लेगेंगे चार चांद

India News(इंडिया न्यूज़), Republic Day 2024: गणतंत्र दिवस (Republic Day 2024) समारोह में भाग लेते समय अक्सर लोग तिरंगे के रंगों को अपनी शैली में शामिल करना पसंद करते हैं। लेकिन अगर आपने अभी तक अपने कपड़ों के बारे में नहीं सोचा है या तिरंगे रंग के कपड़ों में तैयार होने की बजाय नया लुक चाहती हैं तो इन स्टाइलिंग आइडियाज को ट्राई कर सकती हैं। ये आखिरी मिनट के टिप्स आपको गणतंत्र दिवस के लिए परफेक्ट लुक देंगे।

अपनी आंखों को तिरंगे के रंग से सजाएं

अपनी आंखों के मेकअप में तिरंगे रंग का प्रयोग करें। यह बिल्कुल अलग और परफेक्ट लुक देगा।

पर्स को तिरंगे का रंग दें

अगर आपने अभी तक नहीं सोचा है कि गणतंत्र दिवस पर कैसे कपड़े पहने जाएं तो आप अपने हैंड पर्स को केसरिया, सफेद और हरे रंग के रिबन से सजा सकती हैं। रिबन की सहायता से एक फूल बनाएं और इसे पर्स पर रखें।

एक्सेसरीज तिरंगे रंग की होनी चाहिए

अब गणतंत्र दिवस पर तिरंगे रंग की चूड़ियां या ईयररिंग्स परफेक्ट लुक देंगे। बस किसी भी रंग की चूड़ियों पर सफेद, हरे और नारंगी धागे लपेटें और उन्हें गोंद से चिपका दें। आप झटपट अपने लिए तिरंगी चूड़ियां तैयार कर सकती हैं।

रिबन से नेकपीस बनाएं

आप तिरंगे रंग के रिबन को गोंद की मदद से एक-दूसरे से जोड़कर फटाफट नेकपीस तैयार कर सकती हैं। अगर आप थोड़े कलात्मक हैं तो इस रिबन से गुलाब का फूल बनाएं। यह नेकपीस आपके सिंपल सफेद कपड़ों के साथ परफेक्ट तिरंगे वाला लुक देगा।

इसे भी पढ़े:

SHARE
- Advertisement -
Nidhi Jha
Nidhi Jha
Journalist, India News, ITV network.
RELATED ARTICLES

Most Popular