Sunday, June 30, 2024
HomeDelhiRepublic Day 2024: गणतंत्र दिवस के मौके पर पहनें ये कपड़े, लूक...

Republic Day 2024: गणतंत्र दिवस के मौके पर पहनें ये कपड़े, लूक में लगाएं तिरंगे का ट्विस्ट

India News(इंडिया न्यूज़), Republic Day 2024: गणतंत्र दिवस भारत के लिए बहुत महत्वपूर्ण दिन है, जो हर साल 26 जनवरी को मनाया जाता है। इस साल 2024 में भारत अपना 75वां गणतंत्र दिवस मनाएगा। इस मौके पर हर कोई देशभक्ति के रंग में सराबोर होना चाहता है, जिसके लिए आप तीन रंग के कपड़े पहन सकते हैं। तो आइए जानते हैं कौन से हैं वो आउटफिट्स।

लूक में लगाएं तिरंगे का ट्विस्ट (Republic Day 2024)

26 जनवरी के दिन पुरुष कुर्ता पायजामा पहन सकते हैं। खादी से बना कुर्ता पहनकर आप सबसे अलग नजर आएंगी। खादी कुर्ते में केसरिया या हरा रंग चुनकर आप सफेद रंग के पायजामे के साथ खूबसूरत दिख सकती हैं। आप इन्हें ऑनलाइन या कनॉट प्लेस स्थित खादी भंडार से भी खरीद सकते हैं, जहां कीमतें 1000 रुपये से शुरू हो सकती हैं।

26 जनवरी के मौके पर पुरुष पारंपरिक कपड़े पहनने का विकल्प भी चुन सकते हैं। इसके लिए तिरंगे रंग (केसरिया, हरा या सफेद) में से किसी एक रंग का कुर्ता पहनें और इसके साथ सुनहरे भूरे रंग का चूड़ीदार पहनें। कुर्ता चुनते समय उसकी लंबाई का ध्यान रखें। इसके लिए घुटनों तक लंबाई वाले कुर्ते ही चुनें। यह स्टाइल मौके के हिसाब से परफेक्ट है, ऐसे कपड़े आपको पालिका मार्केट में आसानी से मिल जाएंगे, जिनकी कीमत ₹700 से शुरू होगी।

अगर आप किसी कॉरपोरेट में काम करते हैं तो गणतंत्र दिवस के मौके पर नीले या काले रंग की जींस के साथ छोटा कुर्ता पहन सकते हैं। यह आपको बेहतरीन और आकर्षक लुक देगा। इस मिस के अलावा आप जींस के साथ प्लेन सफेद कुर्ता या चिकनकारी डिजाइन वाला कुर्ता भी पहन सकती हैं। इस तरह का कुर्ता आपको चांदनी चौक या करोल बाग मार्केट में आसानी से मिल जाएगा। जिसकी कीमत 500 रुपये से शुरू होती है।

इसे भी पढ़े:

SHARE
- Advertisement -
Nidhi Jha
Nidhi Jha
Journalist, India News, ITV network.
RELATED ARTICLES

Most Popular