Thursday, July 4, 2024
HomeDelhiRepublic Day 2024:रिपब्लिक डे परेड के लिए कौन हैं चीफ गेस्ट, शेड्यूल...

Republic Day 2024:रिपब्लिक डे परेड के लिए कौन हैं चीफ गेस्ट, शेड्यूल से लेकर सुरक्षा के इंतजाम तक, जानें सबकुछ

India News (इंडिया न्यूज),Republic Day 2024:देश 75वां गणतंत्र दिवस मनाने के लिए पूरी से तैयार है। गणतंत्र समारोह से जुडी सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। गणतंत्र दिवस के अवसर पर कर्तव्य पथ और उसके आसपास के इलाकों में 8 हजार से ज्यादा सुरक्षा कर्मियों को तैनात किया गया है।

दिल्ली पुलिस के अधिकारियों के अनुसार, परेड देखने के लिए कर्तव्य पथ पर करीब 77,000 लोगों के आने की उम्मीद है। इसके मद्देनजर चप्पे-चप्पे पर एंटी-ड्रोन सिस्टम से कड़ी निगरानी रखी जाएगी।

फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों हैं चीफ गेस्ट

बता दें, गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों भारत पहुंच चुके हैं। इस साल गणतंत्र दिवस परेड में फ्रांस का 95-सदस्यीय मार्चिंग दस्ता और 33-सदस्यीय बैंड दस्ता भी शामिल होगा।

गणतंत्र दिवस का शेड्यूल?

रिपोर्ट के मुताबिक, सुबह 7:30 बजे राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा। इसके बाद सुबह 9:30- 10 बजे के बीच समारोह के मुख्य अतिथि इमैनुएल मैक्रों का औपचारिक स्वागत किया जाएगा। यह गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान एक महत्वपूर्ण राजनयिक क्षण है। इसके बाद सुबह 10 बजकर 30 मिनट से परेड की शुरुआत होगी और इसके साथ ही मुख्य प्रोग्राम होगा।

इस बार गणतंत्र दिवस की थीम

बता दें, परेड के बाद दोपहर में भारत की कलात्मक विविधता का जश्न मनाने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान देश की सैन्य शक्ति का प्रदर्शन किया जाएगा। मालूम हो, गणतंत्र दिवस की थीम विकसित भारत और भारत-लोकतंत्र की मातृका, देश की आकांक्षाओं और लोकतांत्रिक लोकाचार का प्रतीक हैं।

फ्लाईपास्ट में शामिल होंगे कुल 51 विमान

मिली जानकारी के अनुसार, गणतंत्र दिवस परेड में एयरफोर्स के फ्लाईपास्ट में फाइटर प्लेन, हेलीकॉप्टर और ट्रांसपोर्ट विमान समेत 51 प्लेन शामिल होंगे। इन विमानों में 15 महिलाएं होंगी। कर्तव्य पथ पर परेड में इस बार 80% प्रतिशत महिलाएं शामिल हो रही हैं।

इसे भी पढ़े:

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular