Sunday, July 7, 2024
HomeDelhiRepublic Day: दिल्ली पुलिस के महिला पाइप बैंड ने पहली बार गणतंत्र...

Republic Day:

Republic Day: इस साल पुरा देश 74वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। इस दिन दिल्ली की परेड में पहली बार सीमा सुरक्षा बल के ऊंट दस्ते में महिलाएं भी नजर आईं है। आपको बता दे बीएसएफ के हवाले से एएनआई ने जानकारी देते हुए बताया की इस बार परेड में सशस्त्र बलों, केंद्रीय अर्धसैनिक बलों, दिल्ली पुलिस, नेशनल कैडेट कोर और एनएसएस के 16 मार्चिंग दलों के साथ 19 सैन्य पाइप और ड्रम बैंड शामिल हो रहे हैं।

पुलिस महिला पाइप बैंड ने लिया भाग

आपको बता दे पहली बार गणतंत्र दिवस परेड में महिला पाइप बैंड ने हिस्सा लिया है। दरअसल इंस्पेक्टर राजेंद्र सिंह के नेतृत्व में दिल्ली पुलिस के बैंड ने कर्तव्य पथ पर मार्च किया। इसके साथ ही ‘दिल्ली पुलिस सॉन्ग’ भी बजाया। सहायक पुलिस आयुक्त और आईपीएस अधिकारी श्वेता के सुगथन ने इस साल परेड में दिल्ली पुलिस के दल का नेतृत्व किया। बता दें कि दिल्ली पुलिस की इस मार्चिंग टुकड़ी में एक राजपत्रित अधिकारी, तीन सब-इंस्पेक्टर, 44 हेड कांस्टेबल और 100 कांस्टेबल शामिल हुए।

विशेष शाही वर्दी में नजर आई महिलाकर्मी

आपको बता दे रिपोर्ट के अनुसार, सोनल, निशा, भगवती, अंबिका, कुसुम, प्रियंका, कौशल्या, काजल, भावना और हिना समेत बीएसएफ की ऊंट सवार 12 महिलाओं ने कर्तव्य पथ के पारंपरिक मार्ग से विजय चौक से लाल किले तक मार्च किया। इसके अलावा बता दें कि ऊंट दस्ते के लिए 24 महिलाओं को प्रशिक्षण दिया गया था। इसमें से महज 12 महिलाओं को ही परेड में शामिल होने के लिए चुना गया।

कई शहरों से ताल्लुक रखती हैं ये महिलाएं

बता दे ये महिलाएं गुजरात, महाराष्ट्र, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश से ताल्लुक रखती हैं। महिला जवानों की विशेष शाही वर्दी डिजाइन की गई है, जिनमें भारत की शिल्प कलाओं को दर्शाया गया है।

 

ये भी पढ़े: गणतंत्र दिवस पर PM मोदी ने पहनी आकर्षक पगड़ी, अनोखे स्टाइल में आए नजर

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular