होम / Delhi: दिल्ली में आठवे दिन रेसिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल जारी, मरीजो को सड़क पर मिलेगा इलाज

Delhi: दिल्ली में आठवे दिन रेसिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल जारी, मरीजो को सड़क पर मिलेगा इलाज

• LAST UPDATED : August 19, 2024

India News Delhi (इंडिया न्यूज़), Delhi: देश में कोलकाता की डॉक्टर के साथ रेप मर्डर केस के विरोध में देश की राजधानी दिल्ली के सभी सरकारी हॉस्पिटल में आज भी OPD सेवाएं बंद रहेगी। मरीजों के लिए अभी हॉस्पिटल में केवल इमरजेंसी सेवाएं चालू है , ICU और इमरजेंसी OT की सेवाएं खुली रहेंगी। सरकारी हॉस्पिटल के रेसिडेंट डॉक्टरों ने ऐलान किया है कि सभी सरकारी हॉस्पिटल में शैक्षणिक गतिविधियों, वैकल्पिक OPD, वार्ड और OT सेवाओं पर रोक च जारी है।

वैकल्पिक ओपीडी सेवाएं प्रदान करेंगे

बता दें कि आज सुबह 11 बजे सभी रेजिडेंट डॉक्टर निर्माण भवन में मरीजों को वैकल्पिक OPD सेवाएं देगे। दिल्ली के विभिन्न प्रमुख सरकारी हॉस्पिटल के डॉक्टर्स निर्माण भवन केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के बाहरी मरीजों के लिए OPD सेवाए देंगे. वही आज दिल्ली में स्वास्थ्य मंत्रालय के बाहर दिल्ली के बड़े-बड़े सरकारी हॉस्पिटल के डॉक्टर्स ‘रोड अस्पताल’ खोलेंगे।

डॉक्टरों का विरोध प्रदर्शन

कोलकाता केस में पीड़िता को न्याय की मांग के लिए पिछले कुछथ दिनो से डॉक्टर्स राजधानी दिल्ली में विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। बता दें कि IMA की देशव्यापी हड़ताल पर शनिवार को डॉक्टरों ने विरोध प्रदर्शन किया था। सभी सरकारी और निजी हॉस्पिटल में OBD और OT सेवाए बंद रही थी। डॉक्टरों ने दिल्ली के अलग अलग जगहो और निर्माण भवन के बाहर भारी संख्या में विरोध प्रदर्शन किया था।

विरोध प्रदर्शन के बीच एक अच्छी खबर

शनिवार को विरोध प्रदर्शन के बीच एक गुड न्यूज आई कि केंद्र सरकार ने डॉक्टरों की मांग को मान लिया है। सरकार ने डॉक्टरों को सुरक्षा सुनिश्चित करने का दिलासा दिया था। सरकार ने बताया कि वह सेंट्रल प्रोटेक्शन एक्ट को लेकर एक कमेटी बनेगी। बता दें कि सरकार ने सभी प्रदर्शनकारी डॉक्टरों से नौकरी पर जाने का निवेदन किया था।

ये भी पढ़े: IND vs SL 1st ODI: टीम इंडिया आज श्रीलंका के खिलाफ पूरा कर सकती है शतक, जानिए पिच रिपोर्ट

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox