Sunday, June 30, 2024
HomeDelhiRML Hospital: बर्फ वाले बाथ टब से इलाज, जानिए RML अस्पताल में...

RML Hospital: बर्फ वाले बाथ टब से इलाज, जानिए RML अस्पताल में हीटस्ट्रोक के मरीजों के लिए कैसे-कैसे है इंतजाम

India News Delhi (इंडिया न्यूज़), RML Hospital: दिल्ली में भीषण गर्मी के कारण राम मनोहर लोहिया अस्पताल (RML Hospital) में हीटस्ट्रोक के मरीजों के इलाज के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं। अस्पताल में गंभीर हालत वाले हीटस्ट्रोक मरीजों के लिए बर्फ से भरे इन्फ्लेटेबल बाथ टब की व्यवस्था की गई है।

RML अस्पताल के इमरजेंसी मेडिसिन विभाग की प्रमुख डॉ. सीमा बालकृष्ण वासनिक ने बताया कि गंभीर स्थिति में आने वाले हीटस्ट्रोक मरीजों को रेड जोन में ले जाकर इंट्यूबेट किया जाता है। उन्होंने बताया कि हमारे पास इन्फ्लेटेबल टब हैं, जिनमें बर्फ और ठंडे पानी से भरे बाथटब का उपयोग करके मरीज के शरीर का तापमान कम किया जाता है। गंभीर मरीजों को वेंटिलेटर पर रखा जा सकता है। डॉ. वासनिक ने शीघ्र उपचार के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि हीटस्ट्रोक का इलाज जितनी जल्दी हो सके शुरू किया जाना चाहिए, अन्यथा मृत्यु दर 80 प्रतिशत तक बढ़ सकती है। समय पर इलाज मिलने पर मृत्यु दर 10 प्रतिशत तक कम हो सकती है।

RML Hospital: बढ़ रही है गर्मी

भारत में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है, और 30 मई को देशभर के 41 स्थानों पर तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया। दिल्ली के सफदरजंग में तापमान 45.6 डिग्री, पालम में 46.4 डिग्री, रिज एरिया में 46.7 डिग्री और आयानगर में 47.0 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में गर्मी की तीव्रता 30 मई से धीरे-धीरे कम होने की संभावना है। वहीं, कोंकण और गोवा के कुछ हिस्सों में 30 और 31 मई को गर्म और आद्र मौसम रहने का अनुमान है।

52 से ऊपर भी जा सकता है तापमान

IMD के आंकड़े बताते हैं कि 28 मई को पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में कुछ जगहों पर तापमान सामान्य से काफी अधिक रहा। IMD ने स्पष्ट किया कि दिल्ली में 52 डिग्री सेल्सियस से अधिक का अधिकतम तापमान दर्ज किया गया था, जो कि “सेंसर या स्थानीय कारक में त्रुटि” के कारण था। इस त्रुटि की जांच की जा रही है। दिल्ली-NCR में विभिन्न स्थानों पर तापमान 45.2 से 49.1 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा, जबकि मुंगेशपुर में तापमान 52.9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। यह असामान्य तापमान भी सेंसर या स्थानीय कारक में त्रुटि के कारण हो सकता है, जिसकी आईएमडी जांच कर रहा है।

Read More:

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular