Saturday, July 6, 2024
HomeDelhiRoad Accident: दिल्ली-मुरादाबाद हाईवे पर हज यात्रियों को ले जा रही कार...

Road Accident: दिल्ली-मुरादाबाद हाईवे पर हज यात्रियों को ले जा रही कार को बस ने टक्कर मारी, 3 की मौत

India News Delhi (इंडिया न्यूज़), Road Accident: दिल्ली-मुरादाबाद राजमार्ग पर गुरुवार, 4 जूलाई को सुबह एक दुखद घटना में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए। मृतकों की पहचान नक्श अली, अशरफ अली और आरिफ अहसान के रूप में हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार, कार में छह लोग सवार थे और यह दिल्ली से आ रही थी। कार सवार लोग रामपुर के रहने वाले बताए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार पीड़ित हज यात्रा से लौट रहे थे। यह दुर्घटना मुंधा पांडे पुलिस थाने के अंतर्गत हुई है।

कैसे हुआ दुर्घटना?

बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार कार गांव में बने पुल को पार कर रही थी, तभी यह हादसा हुआ। कार चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया और दूसरी कार को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार डिवाइडर को तोड़कर सड़क के दूसरी तरफ जा गिरी, जहां एक रोडवेज बस ने उसे टक्कर मार दी।

 Also Read-  Rahul Gandhi in GTB Nagar: राहुल गांधी ने GTB नगर में मजदूरों से की मुलाकात

दुर्घटना के कारण यातायात बाधित

सड़क दुर्घटना के कारण मार्ग पर कुछ समय के लिए यातायात बाधित रहा। यातायात प्रवाह को सामान्य करने के लिए क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहन को दुर्घटना स्थल से हटाया गया। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस बीच, पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Also Read- Apollo Delhi: अपोलो अस्पताल में गई पूर्व IAS की जान, डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप

 

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular