आज समाज नेटवर्क, नई दिल्ली। Route divert on ashram underpass on 24th April राजधानी दिल्ली के आश्रम अंडरपास पर 24 अप्रैल को आवागमन बंद रहेगा। ऐसे में आश्रम अंडरपास की ओर जाने वाले वाहन चालकों को परेशानी हो सकती है। इसके लिए ट्रैफिक पुलिस (traffic police) न एडवाजरी (advisory) जारी करते हुए लोगों से 24 अप्रैल यानी रविवार को आश्रम अंडरपास की ओर नहीं जाने की अपील की है।
आश्रम अंडरपास का कार्य आखिरी चरण में Route divert on ashram underpass on 24th April

आश्रम अंडरपास का कार्य आखिरी चरण में है और इसका उदघाटन समारोह भी है। इसलिए ट्रैफिक पुलिस ने आश्रम अंडरपास (न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी से भोगल की ओर और इसके विपरीत दोनों कैरिजवे) को बंद कर दिया है। आश्रम अंडरपास के पास निर्माण कार्य के चलते लोगों को आने-जाने में परेशानी होती है। यहां वाहन चालकों को कई कई घंटे तक जाम में फंसना पड़ता है। फिलहाल, आश्रम अंडरपास को जल्द ही लोगों के लिए खोल दिया जाएगा। रविवार को आश्रम अंडरपास पर लोगों की आवाजाही बंद रहेगी।