होम / RRB NTPC Controversry : रेलवे भर्ती बोर्ड ने छात्रों की सभी मांगे मानी, 20 गुना यूनिक उम्मीदवारों का होगा चयन

RRB NTPC Controversry : रेलवे भर्ती बोर्ड ने छात्रों की सभी मांगे मानी, 20 गुना यूनिक उम्मीदवारों का होगा चयन

• LAST UPDATED : March 10, 2022

इंडिया न्यूज, दिल्ली :

RRB NTPC Controversry : रेलवे एनटीपीसी परिणामों पर हुए विवाद को देखते हुए रेल मंत्रालय ने मामले की समीक्षा के लिए समिति का गठन किया था। अब इस समीक्षा का फैसला सामने आ गया है। रेलवे भर्ती बोर्ड ने छात्रों की सभी मांगों को मान लिया है। बोर्ड ने आधिकारिक वेबसाइट पर सूचना जारी करते हुए इस बात की जानकारी दी है। बोर्ड ने छात्रों को जानकारी देते हुए बताया कि अब भर्ती में तय सीटों के 20 गुना यूनिक उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।

पहले से सफल उम्मीदवारों को अब भी माना जाएगा सफल RRB NTPC Controversry 

RRB NTPC Controversry

रेलवे ने यह जानकारी दी है कि जो भी छात्र पहले एनटीपीसी परीक्षा में सफल हुए थे, वह अब भी सफल ही माने जाएंगे। आरआरबी की ओर से शीघ्र ही एडिशनल रिजल्ट जारी किया जाएगा। वहीं, एडिशनल उम्मीदवारों की सूची को प्रत्येक वेतन के स्तर पर जारी किया जाएगा। इसके साथ ही प्रत्येक वेतन स्तर पर अलग सीबीटी-2 परीक्षा का आयोजन किया जाएगा।

रेलवे ने ग्रुप डी उम्मीदवारों के लिए दी खुशखबरी RRB NTPC Controversry 

RRB NTPC Controversry

रेलवे ने अपने नोटिस में यह जानकारी दी है कि रेलवे भर्ती कमीशन द्वारा आयोजित ग्रुप डी भर्ती परीक्षा के लिए भी केवल एक ही चरण की परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसके बाद दूसरे चरण की कोई भी परीक्षा आयोजित नहीं की जाएगी। वहीं, प्रत्येक आरआरबी के लिए अलग सीबीटी का प्रावधान भी किया गया है। रेलवे ने बताया है कि ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों की ओर से कोई भी आय या संपत्ति के प्रमाण पत्र को मान्य माना जाएगा।

रेल मंत्री ने ट्वीट कर दी थी जानकारी RRB NTPC Controversry 

आरआरबी एनटीपीसी परिणाम पर हुए विवाद के बाद रेल मंत्रालय की ओर से गठित की गई समिति ने 4 मार्च, 2022 को मामले पर अपनी रिपोर्ट सौंप दी थी। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने ट्वीट कर जानकारी दी थी कि रेल मंत्रालय की ओर से बनाई गई हाई-पॉवर कमेटी ने सभी सुझावों की समीक्षा कर ली है और कुछ ही दिनों के बाद इस मामले का समाधान निकाल लिया जाएगा। (RRB NTPC Controversry)

READ MORE : Court freed the accused : पुलिस चोर के खिलाफ सात साल में पेश नहीं कर सकी एक भी प्रत्यक्षदर्शी, कोर्ट ने कर दिया दोषमुक्त करारhttps://indianewsdelhi.com/delhi/court-freed-the-accused/

READ MORE :The 11th Student Was Killed by Hitting him With a Stiff Hand 11वीं के छात्र को हाथ के कड़े से मारकर किया अधमरा

Connect With Us : Twitter | Facebook 

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox