Thursday, July 4, 2024
HomeDelhiदिल्ली विधानसभा में मणिपुर मुद्दे पर हंगामा ; भाजपा विधायकों को मार्शलों...
India News (इंडिया न्यूज़) : दिल्ली विधानसभा में आज मणिपुर के बहुचर्चित जातीय हिंसा मुद्दों पर चर्चा हुई। बहस के दौरान आप और बीजेपी विधयकों के बीच जोरदार नोंक -झोक देखने को मिली। बता दें, मणिपुर का मुद्दा लोकसभा और राज्यसभा के मॉनसून सत्र में भी सबसे ज्यादा चर्चा का विषय रहा था। तब दोनों सदनों में सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच इस मुद्दे पर जोरदार बहस देखने को मिली थी। मणिपुर के विषय पर पीएम के बयान के लिए विपक्ष ने उनके खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव तक ला दिया था।

दिल्ली विधानसभा में मणिपुर मुद्दे पर हंगामा

मणिपुर पर चर्चा के लिए आम आदमी पार्टी विधायक दुर्गेश पाठक ने पूर्वोत्तर राज्य में हिंसा पर अल्पकालिक चर्चा शुरू की। चर्चा के शुरुआत में ही भाजपा विधायक विरोध में खड़े हो गए और कहा कि दिल्ली से संबंधित मुद्दों पर सदन में बहस होनी चाहिए। इस मुद्दे पर भाजपा विधायकों के विरोध पर उन्हें दिल्ली विधानसभा से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। सामने आई जानकारी के मुताबिक आज यानि बृहस्पतिवार को दिल्ली विधानसभा की कार्यवाही के दौरान भारतीय जनता पार्टी के चार विधायकों को मार्शलों ने बाहर कर दिया।

also read ; ‘नेहरू मेमोरियल’ का नाम बदलने पर विपक्ष ने की जमकर आलोचना, भाजपा ने दिया यह जवाब

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular