Categories: Delhi

Russia Ukraine War : यूक्रेन के सूमी में रूसी बमबारी से दो बच्चों सहित नौ की मौत

इंडिया न्यूज, कीव एजेंसियां :
Russia Ukraine War : रूस और यूक्रेन के बीच 13वें दिन का जंग जारी है। युद्ध के 13वें दिन रूस ने मंगलवार को कीव, चेर्निहाइव, सुमी, खार्किव और मारियुपोल आदि शहरों में मानवीय कारिडोर खोलने के लिए युद्ध विराम की घोषणा की है। इसमें अधिकांश मार्ग रूस या उसके सहयोगी देश बेलारूस की ओर जाते हैं। युद्ध विराम की घोषणा को यूक्रेन ने रूस का पब्लिसिटी स्टंट बताया है।

यूक्रेन ने कहा कि रूस अपने किए वादे को तोड़कर लगातार उन पर हमला कर रहा है। गौरतलब है कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन द्वारा गत माह विशेष सैन्य अभियान की घोषणा के बाद संयुक्त राज्य अमेरिका और अन्य पश्चिमी देशों ने रूस पर कई तरह के प्रतिबंध लगाए हैं। वहीं इस युद्ध से पूरे विश्व के देशों की आर्थिक स्थिति खराब होने की संभावना है।

युद्ध के कारण देश में नहीं होने देंगे तेल की कमी : हरदीप सिंह पुरी Russia Ukraine War

केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने बताया कि रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध के कारण जहां पूरा विश्व सकटों के दौर से गुजर रहा है। वहीं भारत भी इससे अछूता नहीं है। उन्होंने आगे कहा कि युद्ध से पूरे विश्व में तेल की आपूर्ति पर भारी प्रभाव पड़ेगा लेकिन हम इसे समान्य रखने का पूरा प्रयास कर रहे है। हम देश में तेल की कमी नहीं होने देंगे। इसके साथ ही आगे हम जो भी निर्णय लेंगे वह हम अपने नागरिकों के हितों को ध्यान में रखकर लेंगे ताकि देश के नागरिकों पर इसका प्रभाव न के बराबर हो।

राष्ट्रपति वोलोडिमिर यूके की संसद को करेंगे संबोधित

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की भारतीय समयानुसार मंगलवार को रात 10.30 बजे यूके हाउस आफ कामन्स में ब्रिटिश सांसदों को संबोधित करेंगे तथा इसके साथ ही यूक्रेन और रूस में चल रहे युद्ध पर ब्रिटिश सांसदों से विचार विनिमय करेंगे। (Russia Ukraine War)

रूस के हवाई हमले में 9 लोगों की हुई मौत Russia Ukraine War

समाचार एजेंसी एएफपी के अनुसार कीव से लगभग 350 किलोमीटर पूर्व में स्थित सूमी शहर में रूस के हवाई हमले में दो बच्चों सहित करीब नौ लोगों की मौत होने की सूचना है। इसके साथ ही वहां की स्थिति काफी भीषड़ बताई जा रही है।

युद्ध विराम को यूक्रेन ने बताया रूस का पब्लिसिटी स्टंट

रूस ने यूक्रेन के पांच शहरों में की युद्ध विराम की घोषणा की है। रूस के इस घोषणा को यूक्रेन ने पब्लिसिटी स्टंट बताया है। गौरतलब है कि रूस ने मानवीय गलियारे खोलने का फैसला किया है। ताकि अधिकांश नागरिक सुरक्षित बाहर निकल सकें।

भारतीय छात्र नवीन का शव शीघ्र लाया जाएगा भारत : सीएम बसवराज बोम्मई

यूक्रेन में मारे गए भारतीय छात्र के शव को लाने का प्रयास जारी है। इसी बीच कर्नाटक के सीएम बसवराज बोम्मई ने बताया कि विदेश मंत्री डा एस जयशंकर ने हमें सूचित किया है कि नवीन के शव को यूक्रेन में एक शवगृह में रखा गया है। गोलाबारी रुकने के बाद नवीन का पार्थिव शरीर भारत लाया जाएगा। Russia Ukraine War

रूसी दूतावास ने युद्ध विराम की दी जानकारी

भारत में रूसी दूतावास ने बताया कि यूक्रेन के युद्धग्रस्त क्षेत्रों से लोगों को निकालने के लिए मास्को के समयानुसार सुबह 10.00 बजे से युद्ध विराम की घोषणा की है।

सूमी में फंसे छात्रों के लिए नहीं बन पाया सुरक्षित गलियारा : टीएस तिरुमूर्ति

भारत के स्थायी प्रतिनिधि टीएस तिरुमूर्ति ने कहा भारत ने यूक्रेन से सभी निर्दोष नागरिकों, भारतीय नागरिकों को निकलने के लिए सुरक्षित मार्ग की मांग की है। दोनों पक्षों से हमारे आग्रह के बावजूद सूमी में फंसे हमारे छात्रों के लिए सुरक्षित गलियारा नहीं बन पाया है। Russia Ukraine War

रूसी मेजर जनरल को मार गिराने का यूक्रेन ने किया दावा

यूक्रेन के कीव इंडिपेंडेंट ने जानकारी दी है कि रूसी मेजर जनरल वाइटली गेरासिमोव को खारकीव के करीब मार गिराया गया है।

पांच शहरों में रूस ने की युद्ध विराम की घोषणा

रूस ने मंगलवार को कीव, चेर्निहाइव, सुमी, खार्किव और मारियुपोल शहरों में मानवीय कारिडोर को खोलने के लिए युद्ध विराम की घोषणा की है। यूक्रेन में मास्को समयानुसार सुबह 10 बजे से युद्ध विराम की घोषणा की गई है। रूस के विदेश मंत्रालय ने एक बयान जारी कर यह जानकारी दी है। विदेश मंत्रालय की ओर से कहा गया है कि सोमवार को बेलारूस में रूस और यूक्रेन के बीच तीसरे दौर की वार्ता हुई। बैठक में दोनों पक्षों ने नागरिकों को निकालने के मुद्दों पर जोर दिया। (Russia Ukraine War)

Also Read : Highest 18987 Two Wheelers Seized in Delhi in Three Monthshttps://indianewsdelhi.com/delhi/highest-18987-two-wheelers-seized-in-delhi-in-three-months/

READ MORE :The Young Man Became a Thief to Run The Household Expenses घर का खर्च चलाने के लिए युवक बन गया चोर

Connect With Us : Twitter | Facebook 

 

Amit Gupta

Recent Posts

Delhi News : दिल्ली में विधानसभा चुनाव से पहले विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान शुरू

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में मंगलवार से विशेष…

4 weeks ago

Delhi News: मजदूर ने मांगी मजदूरी, कंपनी के मालिक ने पीट-पीटकर ले ली जान

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में फरीदाबाद जिले में…

4 weeks ago

Excise Policy Case: CM अरविंद केजरीवाल को नहीं मिली राहत, फिर बढ़ी न्यायिक हिरासत

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Excise Policy Case: देश की राजधानी दिल्ली की एक अदालत ने…

4 weeks ago

Eating Non-Veg Foods: लंबे ब्रेक के बाद नॉन वेज खाने की सोच रहे हैं? इन सावधानियों से बचें

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Eating Non-Veg Foods: लंबे समय तक शाकाहारी रहने के बाद अचानक…

4 weeks ago

Delhi News: इतने करोड़ रुपये की लागत से बनेगा भारत वंदना पार्क,सांस्कृतिक विविधता के होंगे दर्शन

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News: गंगा मां के किनारे बसा बनारस हो या पटना…

4 weeks ago

Home Remedies for Glowing Skin: चेहरे को बेदाग और ग्लोइंग बनाने के लिए इन 3 सुपरफूड्स का रोजाना खाएं

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Home Remedies for Glowing Skin: एक सुंदर और निखरी त्वचा की…

4 weeks ago