Thursday, July 4, 2024
HomeDelhiSakshi Malik Retirement: 'मैं कुश्ती छोड़ रही हूं...' प्रेस कॉन्फ्रेंस में रोते...

Sakshi Malik Retirement: 'मैं कुश्ती छोड़ रही हूं...' प्रेस कॉन्फ्रेंस में रोते हुए ओलंपिक पदक विजेता साक्षी मलिक का बड़ा ऐलान

India News(इंडिया न्यूज़), Sakshi Malik Retirement: भारतीय महिला पहलवान साक्षी मलिक ने संन्यास ले लिया है। हरियाणा की इस पहलवान ने दिल्ली में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में रोते हुए अपने संन्यास की घोषणा की। भारतीय कुश्ती महासंघ के नए अध्यक्ष की घोषणा होते ही साक्षी मलिक ने यह फैसला लिया। उन्होंने साक्षी के फैसले के पीछे की वजह भी बताई।

साक्षी का संन्यास (Sakshi Malik Retirement)

साक्षी मलिक के संन्यास की वजह भारतीय कुश्ती महासंघ के नए प्रमुख हैं। बुधवार को संजय सिंह को भारतीय कुश्ती संघ का नया अध्यक्ष चुना गया, जो बृजभूषण शरण सिंह के करीबी माने जाते हैं। इस चुनाव के नतीजों के ठीक बाद देश के दिग्गज पहलवानों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की और इस दौरान साक्षी मलिक भावुक हो गईं और उन्होंने संन्यास की घोषणा कर दी। साक्षी ने रोते हुए कहा, हम 40 दिनों तक सड़क पर सोए, देश के कई हिस्सों से लोग उनके समर्थन में आए, लेकिन अगर बृजभूषण के बिजनेस पार्टनर और करीबी दोस्त को कुश्ती संघ का अध्यक्ष चुना गया तो वह कुश्ती से संन्यास ले लेंगी।

आखिर क्या है विवाद?

साक्षी मलिक और उनके साथी पहलवान एक महीने तक दिल्ली की सड़कों पर धरने पर बैठे रहे। मांग थी कि WFI के पूर्व प्रमुख बृजभूषण को उनके पद से हटाया जाए, उनके खिलाफ मामला दर्ज किया जाए और गिरफ्तार किया जाए। यह भी मांग की गई कि बृजभूषण के करीबियों या रिश्तेदारों को कुश्ती संघ के चुनाव में भाग लेने की अनुमति न दी जाए। बृजभूषण पर महिला पहलवानों के यौन शोषण और उन्हें जान से मारने की धमकी देने का आरोप था, लेकिन अब तक उन्हें किसी भी मामले में दोषी नहीं पाया गया है।

इसे भी पढ़े:

SHARE
- Advertisement -
Nidhi Jha
Nidhi Jha
Journalist, India News, ITV network.
RELATED ARTICLES

Most Popular