Sunday, July 7, 2024
HomeDelhiDelhi Assembly Session: दिल्ली में विधायकों-मंत्रियों का बढ़ेगा वेतन, विधानसभा में प्रस्ताव...

Delhi Assembly Session

दिल्ली विधानसभा में बैठे विधायकों के लिए सोमवार काफ़ी शुभ रहा 11 साल बाद दिल्ली में विधायकों की सैलरी बढ़ी है। अभी तक दिल्ली के विधायकों को 54 हजार रुपए मिलते थे जिसके बढ़ाकर 90 हजार किया गया। जबकि अभी विधायकों का वेतन भत्ता 54,000 है।

मंत्री कैलाश गहलोत ने सदन में पेश किया वेतन बढ़ोत्तरी का विधेयक 

इससे पहले सदन की शुरुआत होने के बाद दिल्ली सरकार के विधि, न्याय व विधायी कार्य मंत्री कैलाश गहलोत ने सदन में वेतन बढ़ोत्तरी पर अलग-अलग संशोधन विधेयक पेश किया। इसके बाद विधानसभा सदस्यों समेत मंत्रियों ने इस पर चर्चा की। वेतन बढ़ोत्तरी का स्वागत करने के बावजूद विधानसभा सदस्यों ने इसे नाकाफी बताया। साथ ही इसमें अतिरिक्त प्रावधान करने की मांग भी की। चर्चा में शिरकत करने हुए नेता प्रतिपक्ष ने विधायकों के सहायक स्टाफ बढ़ाने की मांग की। साथ ही भरोसा दिया कि मंजूरी के लिए जरूरत पड़ने पर वह भाजपा का प्रतिनिधिमंडल राष्ट्रपति से भी मिलेगा।

11 साल बाद बढ़ रही विधायकों की सैलरी 

इससे पहले, नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी ने कहा कि 2015 में विधायकों की सैलरी बढ़ाने की बात जब आई थी तब मीडिया ने पूछा क्या राय है तो मैंने कहा था कि ये होना चाहिए। मैं प्रस्ताव का समर्थन करता हूं। दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष राम निवास गोयल ने कहा कि 1993 से जब से दिल्ली विधानसभा का गठन हुआ तब से 2011 तक 18 साल में 5 बार सैलेरी बढ़ी, यानी हर साढ़े तीन साल में विधायकों की सैलरी बढ़ी लेकिन अब 11 साल बाद बढ़ रही है।

ये भी पढे़: कहीं राहत तो कहीं आफत बनी मानसूनी फुहारें, कई राज्यों के लाखों लोग बाढ़ से प्रभावित, जानें आगामी मौसम का हाल?

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular