Tuesday, July 2, 2024
HomeDelhiSalman Khan: सलमान के फार्महाउस पर घुस आए 2 लोग, पुलिस ने...

Salman Khan: सलमान के फार्महाउस पर घुस आए 2 लोग, पुलिस ने किया गिरफ्तार

India News(इंडिया न्यूज़), Salman Khan: सलमान खान अपनी जबरदस्त लोकप्रियता के कारण लोगों के निशाने पर बने रहते हैं। हाल ही में नवी मुंबई के पनवेल स्थित सलमान खान के फार्म हाउस में दो लोगों ने जबरदस्ती घुसने की कोशिश की। पूछताछ की गई तो दोनों शख्स खुद को सलमान खान का फैन बता रहे थे। हालांकि पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है।

फार्महाउस पर घुस आए 2 लोग (Salman Khan)

जानकारी के मुताबिक, गुरुवार शाम करीब 4 बजे दो अज्ञात शख्स सलमान खान के घर में घुसने की कोशिश कर रहे थे। उन्हें फार्म हाउस में घुसते देख वहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें रोक लिया। जिसके बाद फार्म हाउस के मैनेजर को भी बुलाया गया। पूछताछ की गई तो दोनों शख्स खुद को सलमान खान का फैन बता रहे थे। इसके बावजूद सुरक्षा गार्डों को उसकी बात पर यकीन नहीं हुआ और पुलिस बुला ली। गार्डों ने दोनों को पुलिस के हवाले कर दिया। बताया जा रहा है कि ये दोनों बाड़ के तार तोड़कर अंदर घुसने की कोशिश कर रहे थे।

आरोपियों से लगातार पूछताछ की जा रही है

नवी मुंबई पुलिस से बातचीत के बाद इस बात की पुष्टि हो गई है कि ये दोनों संदिग्ध थे। दोनों व्यक्तियों के पास मिले आधार कार्ड फर्जी हैं। दोनों की पहचान अजेश कुमार गिल और गुरुसेवक सिंह के रूप में हुई है। पूछताछ में इनके पंजाब और राजस्थान के होने की जानकारी सामने आई है। ऐसे में यह मामला बेहद संदिग्ध है। हालांकि आरोपियों से लगातार पूछताछ की जा रही है।

इसे भी पढ़े:

SHARE
- Advertisement -
Nidhi Jha
Nidhi Jha
Journalist, India News, ITV network.
RELATED ARTICLES

Most Popular