Sunday, July 7, 2024
HomeDelhiSambhavna Seth Joins Aap Party: एक्ट्रेस संभावना सेठ ने थामा आप का...

Sambhavna Seth Joins Aap Party:

Sambhavna Seth Joins Aap Party: भोजपुरी अभिनेत्री संभावना सेठ अक्सर अपने कामों के लिए सुर्खियों में बनी रहती है। आपको बता दे संभावना ने आम आदमी पार्टी ज्वाइन कर लिया है। आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने संभावना सेठ को पार्टी की सदस्यता दिलाई है। इस मौके पर संभावना सेठ ने कहा, “बहुत दिनों बाद दिल्ली आई हूं और मीडिया के सामने हूं। लोग कहते हैं कि मैं बहुत मुंहफट हूं। मैं डांसिंग से अलग पॉलिटिक्स पर बात करूंगी। ये मेरे नेचर में जरूर था, लेकिन मुझे नहीं पता था कि मैं ऐसा कर पाऊंगी या नहीं। मेरे हाथ ठंडे पड़ गए हैं। पॉलिटिक्स की भाषा मुझे बोलनी आती नहीं है।”

आपको बता दे इसके आगे संभावना सेठ ने कहा, “मैं कुछ अच्छा करना चाहती हूं। मैं लाइफ स्टाइल ब्लॉगिंग करती हूं। इसके साथ उन्होनें बताया कि मैं लोगों को डिप्रेशन से बाहर खींच लाने की कोशिश कर रही हूं। मैं 12 साल पहले आई थी और तब भी मैंने कुछ टूटी-फूटी स्पीच दी थी। मेरी मुलाकात संजय सिंह और अरविंद केजरीवाल से हुई थी। आप पार्टी क्या काम कर रही है, ये किसी को बताने की जरूरत नहीं है। अभी मैंने देखा आखों का इलाज फ्री में करवा रहे हैं। फ्री बोलना बहुत आसान होता है, लेकिन करना बहुत मुश्किल होता है।”

दिल्ली की निवासी हैं संभावना 

आपको बता दें कि संभावना सेठ बिग बॉस के दो-दो सीजन में शामिल हो चुकी हैं। संभावना सेठ मूलतः दिल्ली की ही रहने वाली हैं। संभावना सेठ ने 400 से ज्यादा भोजपुरी फिल्मों में काम किया है। यही नहीं 25 से ज्यादा हिंदी फिल्मों में भी इन्होंने काम किया है।

 

ये भी पढ़े: एयर इंडिया पर DGCA ने लगाया 30 लाख का जुर्माना, पायलट का लाइसेंस किया रद्द

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular