Categories: Delhi

कांग्रेस नेता संदीप तंवर हुए आम आदमी पार्टी में शामिल

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली : आप राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने आज कांग्रेस नेता संदीप तंवर समेत अन्य साथियों का आम आदमी पार्टी में स्वागत किया। आप एमसीडी प्रभारी दुर्गेश पाठक ने टोपी और पटका पहनाकर सभी को पार्टी में शामिल किया।

इस दौरान आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा कि केजरीवाल मॉडल और आम आदमी पार्टी के काम की राजनीति से प्रभावित होकर न सिर्फ दिल्ली से बल्कि पूरे देश के विभिन्न क्षेत्रों और अलग-अलग पार्टियों से लगातार लोग आम आदमी पार्टी में शामिल हो रहे हैं। इसी कड़ी में आज कांग्रेस नेता संदीप तंवर आम आदमी पार्टी में शामिल हुए हैं। उनके साथ-साथ सैंकड़ों साथियों ने आज आम आदमी पार्टी का दामन थामा है। मैं सभी का आम आदमी पार्टी में हार्दिक रूप से स्वागत करता हूं।

संदीप तंवर कई प्रमुख पदों पर रह चुके है आसीन

संदीप तंवर कांगे्रस पार्टी में कई महत्वपूर्ण पदों पर आसीन रह चुके है। वह ओबीसी विभाग अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी में प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के राष्ट्रीय प्रभारी हैं। वह फेडरेशन आॅफ एसोसिएशन आॅफ स्मॉल इंडस्ट्रीज आॅफ इंडिया के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भी हैं। 2008-2015 एवं 2015-2020 में वह दिल्ली छावनी विधानसभा के पार्षद रह चुके हैं। 2015 एवं 2020 में दिल्ली छावनी विधानसभा के कांग्रेस प्रत्याशी रहे हैं। युवा कांग्रेस कमेटी दिल्ली छावनी के ब्लॉक अध्यक्ष रह चुके हैं। संदीप तंवर दिल्ली प्रदेश युवा कांग्रेस के महामंत्री भी रह चुके हैं।

ये भी पढ़े : बदमाशों ने संगम विहार में एक व्यक्ति को चाकू मारकर की हत्या

ये भी पढ़े : दो नए फ्लाईओवर बनाकर रिंग रोड को बनाया जाएगा सिग्नल फ्री

Connect With Us : Twitter | Facebook | Youtube

 

Umesh Kumar Sharma

Recent Posts

Delhi News : दिल्ली में विधानसभा चुनाव से पहले विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान शुरू

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में मंगलवार से विशेष…

1 month ago

Delhi News: मजदूर ने मांगी मजदूरी, कंपनी के मालिक ने पीट-पीटकर ले ली जान

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में फरीदाबाद जिले में…

1 month ago

Excise Policy Case: CM अरविंद केजरीवाल को नहीं मिली राहत, फिर बढ़ी न्यायिक हिरासत

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Excise Policy Case: देश की राजधानी दिल्ली की एक अदालत ने…

1 month ago

Eating Non-Veg Foods: लंबे ब्रेक के बाद नॉन वेज खाने की सोच रहे हैं? इन सावधानियों से बचें

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Eating Non-Veg Foods: लंबे समय तक शाकाहारी रहने के बाद अचानक…

1 month ago

Delhi News: इतने करोड़ रुपये की लागत से बनेगा भारत वंदना पार्क,सांस्कृतिक विविधता के होंगे दर्शन

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News: गंगा मां के किनारे बसा बनारस हो या पटना…

1 month ago

Home Remedies for Glowing Skin: चेहरे को बेदाग और ग्लोइंग बनाने के लिए इन 3 सुपरफूड्स का रोजाना खाएं

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Home Remedies for Glowing Skin: एक सुंदर और निखरी त्वचा की…

1 month ago