होम / महिला उद्यमियों ने महिला कर्मचारियों में बांटे सेनेटरी पैड

महिला उद्यमियों ने महिला कर्मचारियों में बांटे सेनेटरी पैड

• LAST UPDATED : June 2, 2022

इंडिया न्यूज, गुरुग्राम। फेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री की महिला विंग द्वारा महिला कर्मचारियों में स्वच्छता और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के लिए एफआईआई महिला उद्यमियों की टीम में रवनीत अरोड़ा, आरती लम्बा, श्रुति बसई वाला, मेघना जैन, स्मृति मैनी, डिंपल अग्रवाल, प्रियंका गुप्ता, प्रियंका सोनी, सानिया कालड़ा ने इस कार्यक्रम की सफलता में अहम भूमिका निभाई।

सानिया इंटरनेशनल उद्योग विहार में आयोजित किया गया कार्यक्रम

महिला शक्ति द्वारा चलाई जा रही मुहिम माहवारी की जानकारी बदलेगी दुनिया सारी के अंतर्गत औद्योगिक क्षेत्र में कार्य करने वाली महिला कर्मचारियों में निशुल्क सेनेटरी पैड्स वितरण का कार्यक्रम सानिया इंटरनेशनल उद्योग विहार में आयोजित किया। एफआईआई की कार्यकारिणी सदस्य आरती लम्बा ने महिलाओं को संबोधित करते हुए अपने वक्तव्य में कहा कि अब समय आ गया है कि महिलाएं अपनी झिझक को दरकिनार करें। आगे बढ़कर समाज की कुपोषित महिलों को जागरूक करें और उन्हें स्वास्थ्य और स्वच्छता के प्रति अपना महत्वपूर्ण योगदान देने के लिए प्रेरित करें, उद्यमी।

माहवारी है एक स्वस्थ प्राकृतिक प्रक्रिया

एफआईआई सदस्य रवनीत अरोड़ा ने सभी महिलाओं से आह्वान किया कि माहवारी एक स्वस्थ प्राकृतिक प्रक्रिया है, इसको किसी प्रकार की बीमारी समझने या माहवारी के समय स्वयं को असहज महसूस ना करें। ज्यादा से ज्यादा सजगता से जानकारी और स्वच्छता और स्वास्थ्य का प्रचार प्रसार करें। एफआईआई महिला शक्ति की इस पहल में लगभग 100 महिलाओं को स्वच्छता और स्वास्थ्य की जानकारी के साथ सेनेटरी नेपकिन पैड्स का वितरण किया गया।

Also Read : अरविंद केजरीवाल ने सत्येंद्र जैन के विभागों की भी जिम्मेदारी मनीष सिसोदिया को सौंपी

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

 

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox