Sunday, July 7, 2024
HomeDelhiSanjay Singh And LG Fight: संजय सिंह ने फाड़ा दिल्ली LG का...

Sanjay Singh And LG Fight:

नई दिल्ली: दिल्ली सरकार और राज्यपाल वीके सक्सेना के बीच जुबानी जंग लगातार तेज होती दिख रही है। एलजी की ओर से ‘आप’ नेताओं को भेजे गए लीगल नोटिस को फाड़ते हुए राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने उन पर करोड़ों-अरबों की हेराफेरी का आरोप लगाया है।

केवीआईसी का अध्यक्ष रहते अरबों-खरबों डकारे

सांसद संजय सिंह ने एलजी पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कहा, ”दिल्ली के एलजी वीके सक्सेना महाभ्रष्ट, बेईमान और नंबर एक के भ्रष्ट व्यक्ति हैं। ऐसा भ्रष्टाचारी व्यक्ति जो केवीआईसी का अध्यक्ष रहते हुए 2.5 लाख कर्मचारियों का पैसा खा जाता है। अरबों-खरबों डकार जाता है। ऐसा भ्रष्ट व्यक्ति जो खादी जैसी पवित्र संस्था को अपने लूट का अड्डा बना देता है। ऐसे भ्रष्टाचारी व्यक्ति को नरेंद्र मोदी जी बताइए आपने दिल्ली का एलजी क्यों बनाया?”

सीबीआई और ईडी करे जांच- संजय सिंह

एलजी की गिरफ्तारी की मांग करते हुए संजय सिंह ने कहा कि इसकी सीबीआई और ईडी से जांच होनी चाहिए। इस एलजी को गिरफ्तार करके जेल में डालना चाहिए। ऐसे महाभ्रष्ट एलजी को तत्काल हटाकर गिरफ्तार किया जाए। संजय सिंह ने कहा कि 4,55,000 में से 1,93,598 कर्चमारियों का ही खाता खोला गया था। बाकी 2.5 लाख से अधिक ‘घोस्ट एंप्लॉयी’ थे, जिन्हें हर महीने कैश पेमेंट जाती रही। आरोप लगाते हुए सांसद ने कहा कि यह पैसा वीके सक्सेना के पास जाता रहा।

एलजी को बताया चोर और भ्रष्ट व्यक्ति

नोटिस को फाड़ते हुए संजय सिंह ने कहा कि वह उच्च सदन (राज्यसभा) के सदस्य हैं और उन्हें सच बोलने का हक है। संजय सिंह ने कहा, ”वीके सक्सेना को मैं कहना चाहता हूं किL भारत का संविधान मुझे सच बोलने का अधिकार देता है। देश के सर्वोच्च सदन का सदस्य होने के नाते मुझे सच बोलने का अधिकार है। किसी चोर, भ्रष्ट व्यक्ति के नोटिस भेजने से मैं रुकने और डरने वाला नहीं हूं। ऐसे नोटिस को मैं 10 बार फाड़कर फेकता हूं। तुम यदि सोचते हो कि तुम भ्रष्टाचार करोगे, लूट करोगे और भ्रष्टाचार को नोटिस के नीचे दबा लोगे तो यह संभव नहीं है।”

ये भी पढ़ें: गोविन्दपुरी थाने में SI और SHO के बीच मारपीट, जांच पूरी होने तक SI निलंबित

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular