Categories: Delhi

Saras Mela : सरस मेले में भिवानी की जूतियों की मुरीद हो रही महिलाएं

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली :
Saras Mela : आजादी के अमृत महोत्सव के तहत यहां लेजरवैली मैदान पर चल रहे सरस मेले में सी-ब्लॉक के स्टाल नंबर पांच पर दूसरे स्टॉल्स से अधिक भीड़ नजर आती है। वह भी महिलाओं की। दूर से देखने वाला हर कोई इस स्टॉल की तरफ जरूर पहुंचता है। भिवानी जिला के गांव बाडवा से आई सीमा देवी की यह स्टॉल है, जहां उन्होंने अनेक डिजायन में जूतियां रखी हुई हैं। गुरुग्राम की महिला भिवानी की इन जरी की जूतियों की ओर खूब आकर्षित हो रही हैं।

स्टाल के सामने महिलाओं के बरबस ही रूक जाते हैं कदम Saras Mela

यहां जूतियों के इतने डिजाइन है कि स्टाल के सामने से गुजरने वाली दर्शक महिलाओं के कदम बरबस ही रूक जाते हैं। सीमा देवी का कहना है कि उन्होंने गांव की 10 महिलाओं के साथ वर्ष 2019 में बाला जी नाम से स्वयं सहायता समूह बनाया। जिला प्रशासन के सहयोग से मिले प्रशिक्षण के बाद आज उनका समूह अपने परिश्रम के दम पर विभिन्न प्रकार की हस्तनिर्मित जूतियों का निर्माण कर अपनी आजीविका चला रहा है। (Saras Mela)

उनके उत्पाद में प्योर लेदर की कई वैरायटी की जूतियां हैं, जिन पर बड़े ही सुंदर तरीके से जरी का वर्क किया गया है। उन्होंने बताया कि उनके स्टाल पर बी, वी व टी शेप में सभी साइज की जूतियां उपलब्ध है। जिनकी कीमत 350 से 1500 के बीच रखी गयी है।

स्टॉल पर महिलाओं के अलावा पुरुषों के लिए भी है जूतियां

सीमा देवी के स्टॉल पर केवल महिलाओं के अलावा पुरुषों के लिए भी जूतियां हैं। सीमा देवी के मुताबिक उनके समूह की सोच थी कि मेलों में आने वाली महिलाएं अपने परिवार के पुरूष सदस्यों को भी साथ लेकर आती हैं। ऐसे में हमने पुरषों की जरूरत के उत्पाद को ध्यान में रखते हुए उनके लिए महाराजा जूती भी बनाई है। इस जूती की खासियत है कि इसकी नौक को तार से नहीं, बल्कि जूती की सौल से ही बनाया गया है। जो इस जूती को शाही लुक देने ले साथ ही इसकी लाइफ को भी बढ़ाता है। इसके साथ ही स्टाल पर कोल्हापुरी चप्पलें भी खूब पसंद की जा रही हैं।

शीतल व यमन के सुरों से सजी सांस्कृतिक संध्या

सरस मेले में शुक्रवार की शाम बॉलीवुड के मधुर संगीत से सजी और लोगों ने भी भारी संख्या में उपस्थिति दर्ज करवाते हुए इसका जमकर लुत्फ उठाया। हरियाणा की प्रसिद्ध गायिका शीतल चहल ने जैसे ही सांस्कृतिक संध्या का आगाज सत्यम शिवम सुंदरम गीत से किया तो लोग एकाएक सांस्कृतिक संध्या के पंडाल में खिंचे चले आए। देखते ही देखते पूरा पंडाल दर्शकों से भर गया। शीतल ने-आओ हुजूर तुमको सितारों में ले चलूं, जब चली ठंडी हवा, गैरों पर करम अपनों पर सितम आदि गीतों से श्रोताओं को झूमने पर मजबूर कर दिया।

शीतल ने जब-ए मेरे वतन के लोगों गीत गाया तो पूरा वातावरण देश भक्ति के रंग से सरोबार हो गया। दर्शकों की आंखों से आंसू छलक पड़े। जींद जिले से संबंध रखने वाली एमएससी केमिस्ट्री कर चुकी शीतल चहल को बचपन से ही गाने का शौक था। वे लता मंगेशकर व आशा भोंसले के गाने सुनना ज्यादा पसंद करती हैं। संगीत उनके जीवन को सुकून देता है, इसलिए वे इसी में अपना करियर बनाना चाहती हैं। शीतल ने गायकी में कई राज्य व राष्ट्रीय स्तरीय अवार्ड जीते हैं। (Saras Mela)

Also Read : Deputy Cm Upset With Respect To Attackers : दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया हमलावरों को सम्मानित किए जाने से है खफा, कहा- गुंडों की पार्टी है बीजेपी
Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

 

Umesh Kumar Sharma

Recent Posts

Delhi News : दिल्ली में विधानसभा चुनाव से पहले विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान शुरू

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में मंगलवार से विशेष…

4 weeks ago

Delhi News: मजदूर ने मांगी मजदूरी, कंपनी के मालिक ने पीट-पीटकर ले ली जान

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में फरीदाबाद जिले में…

4 weeks ago

Excise Policy Case: CM अरविंद केजरीवाल को नहीं मिली राहत, फिर बढ़ी न्यायिक हिरासत

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Excise Policy Case: देश की राजधानी दिल्ली की एक अदालत ने…

4 weeks ago

Eating Non-Veg Foods: लंबे ब्रेक के बाद नॉन वेज खाने की सोच रहे हैं? इन सावधानियों से बचें

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Eating Non-Veg Foods: लंबे समय तक शाकाहारी रहने के बाद अचानक…

4 weeks ago

Delhi News: इतने करोड़ रुपये की लागत से बनेगा भारत वंदना पार्क,सांस्कृतिक विविधता के होंगे दर्शन

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News: गंगा मां के किनारे बसा बनारस हो या पटना…

4 weeks ago

Home Remedies for Glowing Skin: चेहरे को बेदाग और ग्लोइंग बनाने के लिए इन 3 सुपरफूड्स का रोजाना खाएं

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Home Remedies for Glowing Skin: एक सुंदर और निखरी त्वचा की…

4 weeks ago