होम / Sarita Vihar Flyover: दिल्ली-फरीदाबाद रोड पर जानें वाले हो जाए सावधान! सफर होगा मुश्किल, 2 महीने बंद रहेगा सरिता विहार फ्लाईओवर

Sarita Vihar Flyover: दिल्ली-फरीदाबाद रोड पर जानें वाले हो जाए सावधान! सफर होगा मुश्किल, 2 महीने बंद रहेगा सरिता विहार फ्लाईओवर

• LAST UPDATED : May 21, 2024

India News Delhi (इंडिया न्यूज), Sarita Vihar Flyover: दिल्ली में मथुरा रोड पर स्थित सरिता विहार फ्लाईओवर पर मरम्मत कार्य 10 जून से शुरू होगा। इस दौरान फ्लाईओवर को 60 दिनों के लिए चार अलग-अलग चरणों में बंद किया जाएगा। हम आपको बता दें कि ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, यह काम पहले जून 2023 में होना था, लेकिन तब नहीं हो सका। फिर 1 मई को मरम्मत कार्य शुरू करने का समय तय किया गया, लेकिन लोकसभा चुनाव के चलते अनुमति नहीं मिली।

मथुरा रोड से रोजाना लाखों गाड़ियां दिल्ली और फरीदाबाद के बीच यात्रा करती हैं। व्यस्त समय में यहां वाहनों का दबाव बहुत अधिक रहता है, इसलिए मरम्मत कार्य चार चरणों में किया जाएगा। फ्लाईओवर को पूरी तरह बंद नहीं किया जाएगा। केवल एक दिशा में फ्लाईओवर की आधी लेन बंद होगी, जबकि दूसरी आधी लेन पर गाड़ियां चलती रहेंगी।

सूत्रों के मुताबिक, पहले चरण में आश्रम से फरीदाबाद जाने वाली दिशा में मरम्मत कार्य किया जाएगा। दूसरे चरण में इसी दिशा के बचे हुए आधे फ्लाईओवर की मरम्मत होगी। तीसरे और चौथे चरण में फरीदाबाद से आश्रम आने वाली दिशा में मरम्मत कार्य किया जाएगा।

Sarita Vihar Flyover: जाम का करना होगा सामना

वैकल्पिक रास्तों की सूची तैयार की जा रही है। अधिकारियों का मानना है कि इस मरम्मत कार्य के दौरान लोगों को जाम का सामना करना पड़ सकता है। खासतौर से सरिता विहार, बदरपुर, न्यू फ्रेंडस कॉलोनी, कालिंदी कुंज, ओखला और फरीदाबाद आने-जाने वालों को परेशानी हो सकती है। ट्रैफिक पुलिस वाहन चालकों की सुविधा के लिए वैकल्पिक मार्गों के सुझाव तैयार कर रही है।

जानिए इंतज़ाम

मरम्मत से पहले किए जाएंगे ये इंतजाम

  • रोड नंबर 13ए पर बने यू-टर्न को चौड़ा किया जाएगा ताकि व्यावसायिक वाहन आसानी से मुड़ सकें।
  • ट्रैफिक संचालन में मदद के लिए कम से कम 10 मार्शल तैनात किए जाएंगे।
  • सेफ्टी के लिए साइनेज बोर्ड और उचित लाइट की सभी व्यवस्था की जाएगी।
  • दिन के समय भारी मशीनों को लाने की अनुमति नहीं होगी ताकि यातायात प्रभावित न हो।
  • मरम्मत कार्य के दौरान सड़क पर किसी भी प्रकार का मलबा नहीं रखा जाएगा।

Read More:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox