Sunday, July 7, 2024
HomeDelhiSatyendra Jain Health: सत्येंद्र जैन को लेकर बड़ा अपडेट, रीढ़ की हड्डी...

India News (इंडिया न्यूज़), Satyendra Jain Health, दिल्ली: आप पार्टी के पूर्व नेता सत्येंद्र जैन की कल अचानक जेल में तबीयत खराब हो गई थी। जिसके बाद उनको लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। जानकारी के लिए आपको बता दें उनकी जांच के बाद डॉक्टरों ने बताया कि उनकी रीढ़ की हड्डी में चोट आई है। जिसके बाद इसकी जांच पड़ताल की गई कि आखिर सत्येंद्र जैन को यह चोट कैसे लगी। इस बात का खुलासा हुआ कि अचानक एक दिन जेल के बाथरूम में गिरने से उनकी रीढ़ की हड्डी में चोट आ गई थी। जिसके बाद उनका वजन भी कम हो गया।

जैन की रीढ़ की हड्डी में है चोट

जानकारी के लिए आपको बता दें डॉक्टरों ने जैन का चेकअप करने के बाद बताया कि सत्येंद्र जैन को स्पाइनल इंजरी की समस्या है दरअसल बाथरूम में गिरने के कारण वह इस समस्या से पीड़ित हो गए है। वही बता दे अभी तक इस बात का खुलासा नहीं हो पाया कि की रीढ़ की हड्डी में चोट उनके लिए कितना नुकसानदेह है। डॉक्टरों ने बताया कि इस चोट की वजह से उनकी तबीयत बिगड़ गई थी।

जानकारी के लिए को बता दे सत्येंद्र जैन ने पिछले 1 साल से तिहाड़ जेल में सिर्फ और सिर्फ फल ही खाया है। उन्होंने अपनी रेगुलर डाइट नहीं ली और पका खाना न खाने की वजह से उनको सीरियर मस्कुलर लॉस हुआ है। जिससे पिछले 1 साल से उन्होंने करीब पर 35 किलो वजन कम किया है।

 

ये भी पढ़े: कई बड़े शहरों में बदलें फ्यूल रेट, कच्चे तेल में आया उछाल

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular