Friday, July 5, 2024
HomeDelhiअगले 10 दिन तक दिल्ली मेट्रो के महिला कोच में जानें से...

India News (इंडिया न्यूज) : दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) ने एक सितंबर से मेट्रो के भीतर महिलाओं के लिए आरक्षित कोच में पुरूष यात्रियों के प्रवेश को रोकने के लिए अभियान शुरू किया है। डीएमआरसी एक मुताबिक, दिल्ली के सभी रूटों पर इस विशेष अभियान को चलाया जाएगा। दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड यानी डीएमआरसी अगले 10 दिनों तक महिला कोच में इस अभियान को चलाएगी ।

गलती पर भरना पड़ेगा जुर्माना

दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) के इस अभियान के दौरान पकड़े जाने वाले पुरुषों पर जुर्माना लगाया जाएगा। डीएमआरसी यह अभियान एक सितंबर से महिलाओं के आरक्षित कोच में पुरूष यात्रियों को रोकने के लिए चला रही है। डीएमआरसी इस अभियान में अकेले नहीं है डीएमआरसी के साथ-साथ सीआईएसएफ और डीएमआरपी भी शामिल है। इस अभियान को शाम छह बजे से रात 10 बजे तक दिल्ली के सभी रूटों पर अगले दस दिनों तक चलाया जाएगा।

डीएमआरसी ने इसलिए चलाया अभियान

(डीएमआरसी) इस अभियान को अगले 10 दिनों यानी 10 सितंबर तक चलेगा। इस अभियान के दौरान मेंट्रो में महिला कोच से बाहर निकलने वाले पुरूष यात्रियों को पकड़ा जाएगा और उन पुरुष यात्रियों पर चालान भी लगाया जाएगा। चालान काटने के लिए (डीएमआरसी) मशीन का सहारा ले रही है। सूत्रों के अनुसार, पिछले कुछ दिनों पहले महिला कोच में एक शख्स गंदी हरकत कर रहा था। दिल्ली मेट्रो में महिला के साथ छेड़छाड़ और अश्लील हरकत करने वाले पुरुष को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बता दें, यह घटना मेट्रो के रेड लाइन पर बुधवार देर रात को हुई थी। युवक के इस हरकत को देखकर दो महिला यात्रियों ने उसे पकड़ कर शाहदरा पुलिस स्टेशन के हवाले कर दिया। पुलिस मामले की गंभीरता को समझते हुए घटना की छानबीन में जुट गई, जांच के बाद आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ और सार्वजनिक स्थान पर अभद्र हरकत की धारा के तहत मामला को दर्ज किया। पुलिस मामले की जांच और बयान के लिए पीड़ित महिला यात्री की खोज करने में जुट गई है।

also read ; दिल्ली में फिर LG और केजरीवाल आमने -सामने : मुख्य सचिव के बाद अब इस अफसर ने नहीं माना आदेश, AAP मंत्री आतिशी का दावा

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular