Monday, July 8, 2024
HomeDelhiDelhi News: अपनी किडनी देकर बचाई पत्नी की जान, लबें समय से...

Delhi News: 

Delhi News: एक शख्स ने अपनी किडनी देकर बचाई पत्नी की जान। महिला लगभग पिछले 22 साल से किडनी की समस्या से पीड़ित थी। करीब 3 महीने पहले महिला की स्थिति बिगड़वे लगी। डायलिसिस के बाद भी क्रेट 9 बढ़ रहा था। ऐसे में परिवार ने किडनी ट्रांसप्लांट का फैसला लिया और पति संजय कुमार ने करवा चौथ से पहले पत्नी मंजू को किडनी दी।

लबें समय से चल रहा था इलाज

सफदरजंग अस्पताल में नेफ्रोलॉजी विभाग के प्रमुख डॉक्टर हिमांशु वर्मा ने बताया कि काफी समय से महिला का इलाज किया जा रहा था। जब समस्या बढ़ने लगी तो किडनी ट्रांसप्लांट करने का फैसला लिया गया। ऐसे में महिला के पति किडनी देने के लिए तैयार हुए और कुछ दिनों पहले ही महिला की किडनी ट्रांसप्लांट की गई है। अभी महिला स्वस्थ है और उसे छुट्टी भी मिल गई है।

अब तक इतने अंगों को हुआ ट्रांसप्लांट

जब अंग ट्रांसप्लांट करवाने की बात होती है तो महिलाओं के मुकाबले में पुरुष पहले आगे आते हैं। राष्ट्रीय अंग और ऊतक प्रत्यारोपण संगठन (नोटो) के मुताबिक दिल्ली में साल 2015 से अब तक हुए ट्रांसप्लांट में करीब 24 फीसदी अंग ही महिलाओं में ट्रांसप्लांट हुए, जबकि 70 फीसदी से ज्यादा पुरुषों में ट्रांसप्लांट हुए हैं। नोटा के डाटा की मानें तो साल 2015 से लेकर अब तक 21471 अंगों का प्रत्यारोपण किया गया है।

ये भी पढ़ें: आर्यन को आ रही इमली की याद, बिग बॉस में एंट्री लेने तक को तैयार

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular