Tuesday, July 9, 2024
HomeDelhiदिल्ली अध्यादेश बिल को शीला दीक्षित के बेटे व कांग्रेस नेता संदीप...

India News (इंडिया न्यूज़): लोकसभा में आज मंगलवार यानि 1 अगस्त को दिल्ली के अधिकारियों की ट्रांसफर- पोस्टिंग से जुड़े सरकार के अध्यादेश से संबंधित बिल पेश किया जाएगा। सामने आई जानकारी के मुताबिक, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह इस बिल को पेश करेंगे और गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय दिल्ली से जुड़े अध्यादेश के स्थान पर तत्काल इस विधेयक को लाने के कारणों को स्पष्ट करते हुए सदन में अपनी बात रखेंगे। बता दें, बिल के विरोध में जिस कांग्रेस ने आप पार्टी का साथ देने का फैसला किया है। उसी कांग्रेस पार्टी के नेता संदीप दीक्षित ने इस बिल को सही बताया है। उनके इस बयान पर बीजेपी ने उनकी जमकर सरहाना की है।

संदीप दीक्षित ने दिल्ली अध्यादेश को बताया सही

बता दें, शीला दीक्षित के बेटे व कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित ने कहा है यह बिल पास भी होना चाहिए। दिल्ली का जो दर्जा है उस हिसाब से इस बिल को पास होना चाहिए, जिसमें कोई गलत बात नहीं है। अगर दिल्ली को शक्ति देनी है तो उसे पूरा राज्य बनाएं। यह अध्यादेश उन्हीं शक्तियों का बंटवारा उसी तरह कर रहा है जो दिल्ली की संवैधानिक संशोधन और दिल्ली अधिनियम की मूलभावनाओं में था। इसलिए इस बिल का विरोध करना गलत है।

बीजेपी ने की सराहना

दिल्ली अध्यादेश बिल पर कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित के बयान पर पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता डॉ. हर्षवर्धन ने उनकीं जमकर सराहना की है। हर्षवर्धन ने कहा है कि मैंने संदीप दीक्षित के बयान की सराहना की है। ऐसी चीजों में राजनीति से ऊपर उठकर सोचना चाहिए। मैंने ट्वीट करके उन्हें बधाई दी है।

also read ; दिल्ली विधेयक पेश होने से पहले बोले संजय सिंह ; राज्यसभा में गिरा देंगे

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular