Monday, July 1, 2024
HomeDelhiलोकसभा चुनाव से पहले दिल्ली में AAP को झटका, 20 से अधिक...

India News (इंडिया न्यूज़) : आगामी लोकसभा चुनाव से पहले अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी को दिल्ली में बड़ा झटका लगा है। सामने आई जानकारी के अनुसार, आम आदमी पार्टी की दिल्ली यूनिट के 20 से अधिक नेताओं ने बीते शुक्रवार को कांग्रेस का हाथ थाम लिया। बता दें, दिल्ली कांग्रेस ने एक बयान में कहा कि दिल्ली कांग्रेस के पूर्व सचिवों कुलदीप भाटी और योगेन्द्र भाटी तथा पूर्व प्रखंड अध्यक्ष महेंद्र कुमार समेत 20 से अधिक लोग आम आदमी पार्टी छोड़ कर कांग्रेस में शामिल हो गए ।वहीं, आने वाले दिनों में और भी नेताओं के कांग्रेस में शामिल होने की उम्मीद है।

लवली की मौजूदगी में थामा कांग्रेस का दामन

मालूम हो, कांग्रेस की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली ने पहले पार्टी छोड़ चुके नेताओं और कार्यकर्ताओं से पार्टी में लौटने का एलान किया था। पार्टी में लौटे पदाधिकारियों के बारे में जानकारी देते हुए कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि आने वाले दिनों में और अधिक लोगों के पार्टी में शामिल होने की उम्मीद है। इसके अलावा यह पूछे जाने पर कि क्या इस कदम से विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ के समीकरण पर असर पड़ेगा, कांग्रेस नेता ने कहा कि कांग्रेस राष्ट्रीय राजधानी में खुद को मजबूत करने के लिए काम करेगी। ‘‘गठबंधन पर निर्णय पार्टी आलाकमान लेगा और हम उसका पालन करेंगे।”

दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष ने आप पर लगाया यह आरोप

बता दें, दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली ने आप पर आरोप लगाया कि भाजपा और आम आदमी पार्टी दोनों ने राष्ट्रीय राजधानी में ‘विकास कार्य को रोक दिया है।” लवली ने आगे यह भी कहा, ‘‘भाजपा और आप के बीच लड़ाई के कारण कई प्रमुख विकास परियोजनाएं ठंडे बस्ते में डाल दी गई हैं। भाजपा का एक मात्र एजेंडा समाज में नफरत और दुश्मनी पैदा करना है।”

ALSO RAED ; Delhi: NDA में पास होने वाले सैनिक स्कूल के बच्चों से मिलेंगे सीएम केजरीवाल, सफल छात्रों के लिए कही यह बात

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular