Categories: Delhi

दिल्ली में हैरान कर देने वाली घटना, 8 महीने की बच्ची की गई हत्या

इंडिया न्यूज़, नई दिल्ली :

पूर्वी दिल्ली के न्यू अशोक नगर के दल्लूपुरा इलाके से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आ रही है। कल मंगलवार के दिन इस इलाके में एक आठ महीने की बच्ची का मृत शरीर छत के ऊपर रखी पानी की टेंकी में से मिला। जैसे ही शव को देखा गया तुरंत पुलिस को खबर की गई। पुलिस ने मामले की जांच कर हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने पुरे तरह से छानबीन कर रही है। इस मामले में पुलिस ने बच्ची के परिजनों से बातचीत भी की है।

पुलिस के शक के मुताबिक किराएदार ने दिया वारदात को अंजाम

पुलिस ने मौके पर पहुंच कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस घर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच कर रही है और इस बात का पता लगाने की कोशिश कर रही है की इस घटना को किसने अंजाम दिया है। पुलिस को शक है की कोई बाहरी व्यक्ति घर में अंदर प्रवेश किया था। या फिर ये किराएदार का काम है।

पानी के टैंक में मिला 8 महीने की बच्ची का शरीर

पुलिस ने परिजनों से बात करके बताय कि पिंटू की पत्नी पूनम बीते दिन मंगलावार को दोपहर के समय अपने तीन बच्चों जो की साढ़े चार साल, ढाई साल और आठ महीने के है उन्हें कमरे पर बंद कर बाहर से दरवाजा बंद कर घर से किसी काम से बाहर गई थी। कुछ देर बाद वापस लौटने पर उसने कमरे में अपनी आठ महीने की बच्ची को लापता पाया।

बच्ची को काफी देर तक ना मिलने पर यह घटना अपने पती पिंटु को बतायी। सभी जगह तलाशने पर जब बच्चे का पता नहीं चला तो सोचा की एक बार छत पर भी देखना चाहिए। किसी व्यक्ति ने पानी के टैंक के अंदर झाक कर देखा तो उस छोटी बच्ची का शारीर पानी में तैरता हुआ पाया गया। पिंटू बच्ची को लेकर तुरंत लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल पहुंचा, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल प्रसाशन ने पुलिस को इस घटना की जानकारी दी।

किराए के मकान में रहते थे परिजन

उस जिले की पुलिस उपायुक्त प्रियंका कश्यप ने बताया कि पिंटू कुमार अपनी पत्नी पूनम और तीन बच्चों के साथ दल्लूपुरा के कुआं चौक स्थित एक किराए के घर में दूसरी मंजिल में रहता था। मकान में और भी कई किराएदार रहते हैं। पिंटू बिहार का रहने वाला है। वह एक निजी कंपनी में काम करता है।

Read More : आज का Corona Update : पिछले 24 घंटे में आये 2,568 नए केस

Also Read : दिल्ली के रोहिणी में 9 साल की बच्ची से छेड़छाड़ करने वाला शख्स गिरफ्तार

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

Koushik Kumar

Recent Posts

Delhi News : दिल्ली में विधानसभा चुनाव से पहले विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान शुरू

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में मंगलवार से विशेष…

1 month ago

Delhi News: मजदूर ने मांगी मजदूरी, कंपनी के मालिक ने पीट-पीटकर ले ली जान

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में फरीदाबाद जिले में…

1 month ago

Excise Policy Case: CM अरविंद केजरीवाल को नहीं मिली राहत, फिर बढ़ी न्यायिक हिरासत

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Excise Policy Case: देश की राजधानी दिल्ली की एक अदालत ने…

1 month ago

Eating Non-Veg Foods: लंबे ब्रेक के बाद नॉन वेज खाने की सोच रहे हैं? इन सावधानियों से बचें

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Eating Non-Veg Foods: लंबे समय तक शाकाहारी रहने के बाद अचानक…

1 month ago

Delhi News: इतने करोड़ रुपये की लागत से बनेगा भारत वंदना पार्क,सांस्कृतिक विविधता के होंगे दर्शन

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News: गंगा मां के किनारे बसा बनारस हो या पटना…

1 month ago

Home Remedies for Glowing Skin: चेहरे को बेदाग और ग्लोइंग बनाने के लिए इन 3 सुपरफूड्स का रोजाना खाएं

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Home Remedies for Glowing Skin: एक सुंदर और निखरी त्वचा की…

1 month ago