Sunday, July 7, 2024
HomeDelhiरोहिणी कोर्ट परिसर में चली गोली, दो घायल

आज समाज नेटवर्क, नई दिल्ली। Shot fired in Rohini court premises राजधानी दिल्ली की रोहिणी अदालत परिसर में शुक्रवार सुबह दो वकीलों के मुवक्किलों के बीच हाथापाई को नियंत्रित करने के दौरान नागालैंड पुलिस के एक जवान के सर्विस हथियार से गोली चलने से दहशत फैल गई। दिल्ली पुलिस ने बताया कि घटना में दो लोगों को मामूली चोटें आई हैं।

सुबह करीब नौ बजकर 40 मिनट पर हाथापाई Shot fired in Rohini court premises

Shot fired in Rohini court premises
रोहिणी कोर्ट

रोहिणी के पुलिस उपायुक्त प्रणव तायल ने बताया कि सुबह करीब नौ बजकर 40 मिनट पर दो वकील संजीव चौधरी और ऋषि चोपड़ा और रोहित बेरी नामक एक व्यक्ति के बीच हाथापाई हुई थी। हाथापाई के दौरान वे गेट नंबर 8 में प्रवेश कर गए। वहां भी हाथापाई जारी रही। उपायुक्त ने बताया कि सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात नागालैंड पुलिस का एक जवान स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश कर रहा था। इस दौरान उसके हथियार से एक गोली चल गई। उन्होंने कहा कि गोली जमीन पर लगी, जिससे कंक्रीट के टुकड़े छिटककर लगने के कारण दो लोग मामूली रूप से घायल हो गए।  पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह पता लगाने के लिए जांच की जा रही है कि गोली अचानक चली थी या जानबूझकर चलाई गई थी।

Read More : मोबाइल की दुकान में काम करने वाला ही निकला चोर

तिहाड़ जेल में 15 कैदियों ने खुद को किया घायल

नई दिल्ली। दिल्ली की तिहाड़ जेल के 15 कैदियों ने धारदार चम्मच से खुद को घायल कर लिया। जेल अधिकारियों ने बताया कि घायल कैदियों में से चार को इलाज के लिए दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल भेजा गया और बाद में वापस जेल लाया गया। अधिकारियों ने बताया कि 11 अन्य को मामूली चोटें आई हैं और जेल में ही उनका प्राथमिक उपचार किया गया। हालांकि, अधिकारियों ने यह नहीं बताया कि कैदियों ने खुद को घायल क्यों किया।

Read More : 38.40 किलोग्राम गांजे के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

 

 

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular