Sunday, July 7, 2024
HomeCrimeShraddha Murder Case: लाश के 35 टुकड़े, 18 दिनों तक लगाते रहे...

Shraddha Murder Case:

Shraddha Murder Case: दिल्ली पुलिस के हाथों एक सफलता लगी है। जिसमें ऐसा दावा किया गया है कि महरौली थाना इलाके में करीब छह महीने पहले हुई एक हत्या के मामले को पुलिस ने सुलझा लिया है। दिल्ली पुलिस ने इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार भी किया है, जिसका नाम आफताब है। उस पर श्रद्धा नाम की एक युवती की हत्या का आरोप है, दोनों लिव इन में रहते थे। दरअसल पुलिस का ऐसा कहना है कि आफताब ने श्रद्धा के शव के तकरीबन 35 टुकड़े किए थे। उसने इन टुकड़ों को फ्रिज में रखा और 18 दिन तक तड़के उठकर वह उनको ठिकाने लगाते रहा।

बेटी की तलाश में दिल्ली आए पिता

आपको बता दे आफताब और श्रद्धा की दोस्ती मुंबई में एक कॉल सेंटर में हुई थी, और यह दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में तब्दील हो गई। इन दोनों के प्यार का परिवार ने विरोध किया तो दोनों भागकर दिल्ली आ गए। श्रद्धा के परिवार वाले सोशल मीडिया के जरिए उसकी जानकारी लेते रहते थे। लेकिन जब सोशल मीडिया पर अपडेट आना बंद हो गया तब श्रद्धा के परिवार वालों को शक हुआ और वह बेटी के मिलने दिल्ली पहुचें तब पुलिस को शिकायत की।

दिल्ली पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा

आपको बता दे जिसके बाद से दिल्ली पुलिस टेक्निकल सर्विलांस की मदद से आफताब की तलाश में जुट गई। पुलिस ने एक गुप्त सूचना के आधार पर आफताब को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आफताब ने बताया कि श्रद्धा लगातार उस पर शादी का दबाव बना रही थी। इसको लेकर उनके बीच में अक्सर झगड़ा होना शुरू हो गया। इसके बाद उसने मई में बेरहमी से उसकी हत्या कर दी। आफताब ने श्रद्धा के शव के टुकड़े कर महरौली के जंगलों में फेंक दिया।

 

ये भी पढ़े: ग्रेजुएट पत्नी ने पति को कहा ‘अनपढ़’, फिर हुई पुलिस की एंट्री

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular