Tuesday, July 9, 2024
HomeCrimeShraddha Murder Case: आफताब ने पहले ही कर ली थी श्रद्धा की...

Shraddha Murder Case:

Shraddha Murder Case: श्रद्धा हत्याकांड ने सभी को झकझोर कर रख दिया है। 28 साल के युवक आफताब ने अपनी लिव-इन पार्टनर श्रद्धा वाल्कर की बेरहमी से हत्या कर दी। जिसके बाद उसके शव के 35 टुकड़े कर दिए। करीब 6 महीने पुराने इस हत्याकांड का खुलासा अब हुआ है। अपने कबूलनामे में आरोपी ने कई अहम खुलासे किए हैं। इसके साथ ही मंगलवार, 15 नवंबर को सीबीआई की फोरेंसिक टीम फ्रिज तथा अन्य सबूतों की जांच करने के लिए दिल्ली के महरौली थाने पहुंची।

आपको बता दें कि मंगलवार को दिल्ली पुलिस आफताब को उस जंगल में लेकर गई, जहां पर उसने श्रद्धा के शरीर के पार्टस को फेंक दिया था। करीब 3 दिनों तक तलाशी अभियान चला। जिसके बाद कम से कम 10 अंग मिले। मंगलवार को पीड़िता के पिता विकास वाकर ने आफताब अमीन पूनावाला को मौत की सजा देने की मांग की है। इसके अलावा लव जिहाद एंगल का भी संदेह किया है।

डेटिंग ऐप पर हुई थी दोनों की मुलाकात

बता दें कि डेटिंग ऐप ‘बंबल’ पर श्रद्धा और आफताब की मुलाकात हुई थी। दोनों मुंबई में उस समय काम करते थे। डेटिंग ऐप से उसकी प्रोफाइल के विवरण को पुलिस पूछ सकती है। जिससे ये पता चल सकता है कि क्या वह श्रद्धा की हत्या करने के बाद और लड़कियों को घर लाया था। श्रद्धा के शादी करने के लिए जोर देने पर दोनों में अक्सर लड़ाईयां होती थीं। लेकिन 18 मई को ये लड़ाई इतनी ज्यादा बढ़ गई कि श्रद्धा का गला घोंट कर आफताब ने उसका मर्डर कर दिया।

आरोपी आफताब ने पुलिस को जानकारी दी है कि श्रद्धा के शरीर को काटने के बाद उसने खून के धब्बों को साफ करने के लिए ‘सल्फर हाइपोक्लोराइट’ का यूज किया था। श्रद्धा की हत्या करने के अगले दिन ही आरोपी श्रद्धा के शरीर के टुकड़ों को रखने के लिए 300 लीटर का फ्रिज खरीद लाया था। हत्या के बाद करीबी 18 दिनों तक हर रात 2 बजे वह जंगल में बॉडी पार्टस को फेंकने जाता था।

मामले की जांच में जुटी पुलिस

वहीं इस मामले को लेकर पड़ोसियों का कहना है कि लिव-इन पार्टनर श्रद्धा की हत्या करने के 5 महीने बाद आरोपी अन्य लड़कियों को लेकर घर जाता था। पड़ोसियों ने कहा कि अक्टूबर में भी कई महिलाओं को उसके पास जाते हुए देखा गया था। पुलिस ने जानकारी दी कि श्रद्धा की हत्या के कुछ दिनों बाद से ही वह एक अन्य लड़की को अपने अपार्टमेंट पर लाता था। जबकि श्रद्धा के शरीर के अंग अभी भी उसके घर पर थे। इस बात को लेकर पुलिस छानबीन कर रही है कि दिल्ली के छतरपुर इलाके में हत्या से कुछ दिन पहले फ्लैट को किराए पर देने का फैसला क्या श्रद्धा की हत्या की साजिश का ही कोई हिस्सा था।

आफताब का कबूलनामा

आफताब ने अपने कबूलनामे में यह बताया है कि 18 मई यानि की कत्ल वाले दिन से डेढ़ हफ्ते पहले भी वह श्रद्धा का मर्डर करने का पूरा मन बना चुका था। आरोपी ने कहा कि “कत्ल से डेढ़ हफ्ते पहले भी मैं श्रद्धा के कत्ल का मन बना चुका था। बॉडी को कैसे और किस तरह के चॉपर से काटा जाता है ये भी मैंने इंटरनेट पर सर्च किया था। उस दिन भी मेरा और श्रद्धा का आपस में झगड़ा हुआ था, मैंने उसे मारने का मन बना लिया था, लेकिन अचानक श्रद्धा इमोशनल हो गयी और रोने लगी और मैंने उसे छोड़ दिया।”

 

ये भी पढ़े: BJP ने 6 जिलों के कार्यकारी अध्यक्षों के साथ किया अदल-बदल, जानें इसके पीछे की वजह

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular